द इंडियन व्यू

इस्तीफों की झड़ी से हिला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, स्थिरता पर सवाल

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक ही दिन में चार इस्तीफे देखने को मिले हैं। हैरानी की बात ये है कि इनमें से ज्यादातर लोगों ने बोर्ड के साथ 6 महीने भी नहीं बिताए हैं। यही वजह है कि अब…

Ragwendra P Singh
April 6, 2026
3 min read
इस्तीफों की झड़ी से हिला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, स्थिरता पर सवाल

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक ही दिन में चार इस्तीफे देखने को मिले हैं। हैरानी की बात ये है कि इनमें से ज्यादातर लोगों ने बोर्ड के साथ 6 महीने भी नहीं बिताए हैं।

यही वजह है कि अब बोर्ड की स्थिरता पर सवाल उठ रहे हैं। 25 में से 7 बोर्ड डायरेक्टर इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें से 4 का इस्तीफा शनिवार को हुई बोर्ड मीटिंग के बाद आया है। इन लोगों के जाने से मौजूदा बोर्ड प्रशासन के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।

इस तरह के हालातों के बावजूद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। उनकी यह बात तब आई जब पिछले साल के चुनाव में कथित गड़बड़ी और पावर के गलत इस्तेमाल की जांच हो चुकी है।

साभार : गूगल

बांग्लादेश सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस जांच में कम से कम चुनावों को सही पाया गया है। हालांकि, कई सवाल अभी भी ज्यों के त्यों हैं। बोर्ड पर स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री का दबाव बताया जा रहा है। बीसीबी के अंदर पॉलिटिकल दखल और फेवरिटिज्म के आरोपों भी बोर्ड पर हैं। 4 अप्रैल को इस्तीफा देने वाले चार डायरेक्टर्स में सनियान तनीम, मेहराब आलम, फैयाजुर रहमान और मंजुरुल आलम शामिल हैं।

एक क्रिकेट साइट के हवाले से अमीनुल ने शनिवार को जमुना टीवी से कहा, "मैं अपनी कुर्सी पर बैठा रहूंगा, मैं और क्या कर सकता हूं? मैं जाने वाला आखिरी इंसान होऊंगा। मेरे पास (बीसीबी में) एक बहुत अच्छी, डेडिकेटेड और ईमानदार टीम है। मैं इस टीम के साथ बांग्लादेश क्रिकेट की सेवा करना चाहता हूँ।"

उन्होंने आगे कहा, “मैं आईसीसी में काम करने वाला अकेला (बांग्लादेशी) था। मैं यह नहीं कह रहा कि मैं कुछ बड़ा हूं, लेकिन मैं अपने अनुभव की वजह से यहां बैठा हूं। मैंने अपने देश को सपोर्ट करने के लिए सब कुछ छोड़ दिया।

अगर यह अब मेरा नहीं रहा, तो मैं दूसरा रास्ता देखूंगा, लेकिन मैं अपने देश को सपोर्ट करना चाहता हूँ। हमारी टीम (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) अच्छी है और वे डेडिकेटेड और ईमानदार हैं, इसलिए मैं इस टीम के साथ काम करना चाहता हूं और बांग्लादेश क्रिकेट की सेवा करना चाहता हूं।”

अमीनुल ने ये भी कहा, "हम एक दिन भी आजादी से काम नहीं कर सके, क्योंकि एक बाहरी ताकत हमेशा हमें परेशान कर रही थी और अब भी कर रही है। हमारा क्रिकेट रुका हुआ है और मैंने कई बार कहा है कि एक बाहरी ताकत हमें परेशान कर रही है और इस वजह से हमारे क्रिकेट की रफ़्तार धीमी हो गई है।" शेड्यूल में टकराव के कारण अमीनुल जांच कमेटी के सामने पेश नहीं हुए, लेकिन उन्होंने एक लिखित जवाब सौंप दिया है।

अमीनुल को मई 2025 में बीसीबी का प्रेसिडेंट बनाया गया था, जब उन्होंने बोर्ड में सरकार के मंज़ूर डायरेक्टर फारूक अहमद की जगह ली थी। बाद में उन्होंने अक्टूबर में चुनाव लड़ा और प्रेसिडेंट चुने गए। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने अमीनुल के खिलाफ गलत काम और पावर के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया था और चुनाव की दौड़ से हट गए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।