इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स ऐक्ट लागू होने से देश में अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने में आसानी होगी : प्रेम चंद बैरवा
जयपुर : देश में भारत में इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स ऐक्ट, 2025 1 सितंबर से लागू हो गया है। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने सरकार के इस फैसले को स्वागत योग्य बताया, उन्होंने कहा कि अब देश में अवैध घुसपैठियों…

जयपुर : देश में भारत में इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स ऐक्ट, 2025 1 सितंबर से लागू हो गया है। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने सरकार के इस फैसले को स्वागत योग्य बताया, उन्होंने कहा कि अब देश में अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने में आसानी होगी।
उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि पहले हमारे राज्य में कई लोग अवैध रूप से रहते थे। हाल के दिनों में ऐसे कई लोगों को हटाया गया, लेकिन इसके लिए हमें अनुमति लेनी पड़ती थी। हालांकि, अब जब यह अधिनियम पारित हो गया है, तो हमारे लिए यह बहुत आसान हो जाएगा।
राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने धर्मांतरण कानून को लेकर कहा कि राजस्थान में धर्मांतरण कानून की सख्त आवश्यकता थी, जिस तरह से राजस्थान में धर्मांतरण के केस बढ़े और धर्मांतरण करने वालों की संख्या बढ़ी, उसके बाद इस कानून को लाना जरूरी था। यह कानूं सख्त है और इस कानून में सख्त दंडात्मक प्रक्रियाएं हैं।
एसआईआर की आपत्तियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने समय सीमा बढ़ाने को लेकर विपक्ष को मना किया है। उसको लेकर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा जब सुप्रीम कोर्ट ने ही आपत्तियां की समय सीमा बढ़ाने से मना कर दिया तो सुप्रीम कोर्ट से बड़ा तो कोई हो ही नहीं सकता। विपक्ष के लोगों को देश के विकास में भागीदारी को लेकर बात करनी चाहिए। जबकि वह जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।
प्रेम चंद बैरवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर होने वाले सेवा पखवाड़े वाले कार्यक्रम को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा कार्यों में गिना जाता है। इसीलिए हम अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आमजन के साथ मिलकर अलग-अलग कार्यों को करते हैं और इस बार भी हमने इसकी प्लानिंग कर ली है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
