द इंडियन व्यू

इमरान खान चमके, टी चौपाल की छह रन से रोमांचक जीत

लखनऊ। टी चौपाल ने तृतीय सुरेंद्र अग्रवाल 40 प्लस कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के एक रोमांचक मैच में आदित्य ग्रैंड को 6 रन से शिकस्त दी। आरआर स्टेडियम पर टी चौपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट…

Ragwendra P Singh
November 16, 2025
2 min read
इमरान खान चमके, टी चौपाल की छह रन से रोमांचक जीत

लखनऊ। टी चौपाल ने तृतीय सुरेंद्र अग्रवाल 40 प्लस कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के एक रोमांचक मैच में आदित्य ग्रैंड को 6 रन से शिकस्त दी। आरआर स्टेडियम पर टी चौपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 203 रन का विशाल स्कोर बनाया।

टीम से मैन ऑफ द मैच इमरान खान ने 40 गेंदों में 8 चौके व 2 छक्के से 70 रन मोहम्मद जावेद ने 42 गेंदों में 11 चौके व एक छक्के से 69 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। आदित्य ग्रैंड से सबसे सफल गेंदबाज ए डॉ.अनुज सिंह ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए आदित्य ग्रैंड की टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट पर 197 रन ही बना सकी। टीम से संजीव ने 55 गेंदों में 18 चौकों और 1 छक्के की मदद से शानदार 104 रन बनाए।

हालांकि उनके शतक के बावजूद टीम हार गई। टी चौपाल से मोहम्मद शारिक ने 4 ओवरों में 34 रन देकर 3 विकेट और इमरान खान ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट झटके।

विशेष पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आदित्य ग्रैंड के संजीव चुने गए। वहीं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आदित्य ग्रैंड के डॉ. अनुज सिंह और टी चौपाल के मोहम्मद शारिक संयुक्त रुप से चुने गए। बताते चले कि धीरज अग्रवाल ये टूर्नामेंट अपने पिता स्वर्गीय सुरेंद्र अग्रवाल की स्मृति में लगातार तीसरे साल आयोजित करते रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।