द इंडियन व्यू

इकाना स्टेडियम टी-20 मैच रद्द: टिकट रिफंड प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरा तरीका

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में कोहरे के चलते रद्द हुए भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मुकाबले के टिकटों का रिफंड प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से दर्शकों को उनके टिकट की कीमत…

Ragwendra P Singh
January 14, 2026
2 min read
इकाना स्टेडियम टी-20 मैच रद्द: टिकट रिफंड प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरा तरीका

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में कोहरे के चलते रद्द हुए भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मुकाबले के टिकटों का रिफंड प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से दर्शकों को उनके टिकट की कीमत लौटाई जा रही है।

यूपीसीए के अनुसार, ऑफलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शक 22 जनवरी तक स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर स्थापित काउंटर पर टिकट जमा कर अपने पैसे वापस ले सकते हैं। काउंटर अगले 10 दिनों तक खुला रहेगा।

साभार : गूगल

ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले दर्शकों के लिए रिफंड राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है, इसलिए उन्हें स्टेडियम आने की आवश्यकता नहीं है।

17 दिसंबर को लखनऊ में अत्यधिक कोहरे के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला टी-20 मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से ही दर्शक टिकट रिफंड की प्रतीक्षा कर रहे थे।

यूपीसीए सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि रिफंड प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और सभी पात्र दर्शकों को तय समय सीमा के भीतर राशि लौटाई जाएगी।

ऑफलाइन टिकट खरीदारों के लिए प्रक्रिया:
स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर विशेष काउंटर पर जाकर टिकट जमा करें।
काउंटर अगले 10 दिनों तक खुला रहेगा।
टिकट जमा करने के बाद अपनी राशि सीधे लौटाई जाएगी।
रिफंड की अंतिम तारीख 22 जनवरी है।

ऑनलाइन टिकट खरीदारों के लिए प्रक्रिया:
ऑनलाइन बुक किए गए टिकट का रिफंड सीधे बैंक खाते में भेजा जा रहा है।
इसके लिए दर्शकों को स्टेडियम आने की जरूरत नहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।