द इंडियन व्यू

इकाना में हार के बाद भी लखनऊ टीम का मनोबल ऊँचा, गोयनका और पंत ने फैंस को दिया भरोसा

लखनऊ सुपर जाएंट्स की आईपीएल 2026 में पहली हार के बाद मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कप्तान ऋषभ पंत और सपोर्ट स्टाफ से बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो की तुलना फैंस ने केएल…

Ragwendra P Singh
April 2, 2026
2 min read
इकाना में हार के बाद भी लखनऊ टीम का मनोबल ऊँचा, गोयनका और पंत ने फैंस को दिया भरोसा

लखनऊ सुपर जाएंट्स की आईपीएल 2026 में पहली हार के बाद मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कप्तान ऋषभ पंत और सपोर्ट स्टाफ से बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो की तुलना फैंस ने केएल राहुल के आईपीएल 2024 वाले इंसिडेंट से की।

संजीव गोयनका एक मैच हारने के बाद केएल राहुल की बीच मैदान पर क्लास लगाई थी। अब यह साफ नहीं है कि इस बार गोयनका ने पंत से क्या बात की, मगर फैंस का कहना है कि गोयनका को बीच मैदान पर किसी खिलाड़ी से ऐसे बात नहीं करनी चाहिए। इसको लेकर उनकी खूब आलोचना हो रही है।

इस बीच उनका एक और पोस्ट सामने आया है, जो उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स की हार के बाद किया है। इस पोस्ट में हालांकि संजीव गोयनका अपनी टीम का मनोबल बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने फैंस से वादा किया कि उनके कप्तान ऋषभ पंत और पूरी टीम टूर्नामेंट में जोरदार वापसी करेंगे।

@DrSanjivGoenka

उन्होंने लिखा, ‘यह एक लंबा सीजन है, और ऐसे पल कुछ मतलब का बनाने का हिस्सा होते हैं। मुझे अपने कैप्टन और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से जवाब देंगे। हमारे फैंस, आज इकाना में आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद, हम और मजबूत होकर वापस आएंगे। इस सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स की कहानी अभी लिखी नहीं गई है।’

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मैच हारने के बाद कहा, ''बल्लेबाजी में हम बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए। योजना यह थी कि (निकोलस) पूरन पांचवें नंबर पर आकर बीच के ओवरों में जिम्मेदारी संभालें। हमें एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो 'इंपेक्ट प्लेयर' के तौर पर कुछ रन जोड़ सके क्योंकि एक अच्छी पिच पर हमारे पास काफी रन नहीं थे।

https://twitter.com/DrSanjivGoenka/status/2039418486645239948

हमने आयुष बडोनी के लिए एक खास भूमिका तय की थी कि जब हमारे शुरुआती विकेट जल्दी गिर जाएं तो वह उस समय छाप छोड़ सकें। नई गेंद से काफी मदद मिल रही थी लेकिन आप 140 रन (141 रन) बनाकर विपक्षी टीम पर दबाव नहीं डाल सकते। हमें 20 अतिरिक्त रन भी भारी पड़े।''

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।