द इंडियन व्यू

एलएसजी बनाम गुजरात : क्लूजनर को गेंदबाजी पर भरोसा, दहिया ने गिल की तारीफ की

लखनऊ। आईपीएल में रविवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पहले दोनों टीमों के सहायक कोचों ने अपनी-अपनी रणनीति और तैयारियों को लेकर भरोसा जताया है।…

Ragwendra P Singh
April 11, 2026
2 min read
एलएसजी बनाम गुजरात : क्लूजनर को गेंदबाजी पर भरोसा, दहिया ने गिल की तारीफ की

लखनऊ। आईपीएल में रविवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पहले दोनों टीमों के सहायक कोचों ने अपनी-अपनी रणनीति और तैयारियों को लेकर भरोसा जताया है।

एलएसजी के सहायक कोच लांस क्लूजनर ने टीम की गेंदबाजी को सबसे बड़ा हथियार बताया। उन्होंने कहा कि इस सीजन गेंदबाजी इकाई में सुधार हुआ है और हालिया जीतों से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।

क्लूजनर ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर भरोसा जताते हुए कहा कि निकोलस पूरन, एडेन मार्करम और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी जल्द ही लय पकड़ेंगे।

गुजरात टाइटन्स के सहायक कोच विजय दहिया

वहीं गुजरात टाइटन्स के सहायक कोच विजय दहिया ने कहा कि टीम मौजूदा फॉर्म से संतुष्ट है और परिस्थितियों से फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल की तारीफ करते हुए उन्हें “बेहतरीन क्रिकेट छात्र” बताया। राशिद खान को लेकर दहिया ने कहा कि चैंपियन खिलाड़ी हर परिस्थिति में प्रदर्शन करते हैं।

वैसे इकाना की मिक्स सॉइल पिच पर स्पिन और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की संभावना है, जिससे मुकाबला संतुलित रहने की उम्मीद है। एलएसजी जहां घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी, वहीं गुजरात अपनी जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।