इंदौर हनीमून मर्डर केस: सोनम और राज कुशवाहा सहित 5 आरोपियों के खिलाफ 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
मेघालय : इंदौर के बहुचर्चित हनीमून मर्डर केस में मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शुक्रवार शाम अदालत में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। यह मामला शहर के जाने-माने बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ा है,…

मेघालय : इंदौर के बहुचर्चित हनीमून मर्डर केस में मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शुक्रवार शाम अदालत में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की।
यह मामला शहर के जाने-माने बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ा है, जिसने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चार्जशीट में हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा को बताया गया है। इस साजिश में तीन अन्य आरोपियों आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल सिंह चौहान ने भी अहम भूमिका निभाई। इन पांचों पर भारतीय दंड संहिता की हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में सभी पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।
पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड की योजना बेहद सावधानी से बनाई गई थी। चार्जशीट में सोनम और राज कुशवाहा की नजदीकियों को हत्या का मुख्य मकसद बताया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों ने इस साजिश को अंजाम देने में उनकी मदद की। जांच के दौरान पुलिस ने कई सबूत जुटाए, जिनमें कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और गवाहों के बयान शामिल हैं।
पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि इस मामले में तीन और सह-आरोपियों, प्रॉपर्टी डीलर सिलोमे जेम्स, बिल्डिंग मालिक लोकेन्द्र तोमर और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर आहिरवार के खिलाफ जल्द ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इन पर सबूत नष्ट करने और छिपाने का आरोप है।
यह हत्याकांड उस समय सुर्खियों में आया था, जब राजा रघुवंशी की शादी के कुछ ही महीनों बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले ने न केवल इंदौर, बल्कि पूरे देश में लोगों को झकझोर दिया। पुलिस का दावा है कि चार्जशीट में पुख्ता सबूतों के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मजबूत केस बनाया गया है। अब अदालत में इस मामले की सुनवाई जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
