इंडोनेशिया मास्टर्स : मिश्रित युगल में तनीषा क्रैस्टो व ध्रुव कपिला की शानदार शुरुआत
तनीषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला ने इंडोनेशिया मास्टर्स के मिश्रित युगल अभियान की शानदार शुरुआत की और बुधवार को सीधे गेम में जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई। साभार : गूगल क्रैस्टो और कपिला ने पहले दौर के मैच में अदनान…

तनीषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला ने इंडोनेशिया मास्टर्स के मिश्रित युगल अभियान की शानदार शुरुआत की और बुधवार को सीधे गेम में जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई।

क्रैस्टो और कपिला ने पहले दौर के मैच में अदनान मौलाना और इंदा काहया सारी जमील की इंडोनेशियाई जोड़ी को 21-18, 21-14 से हराया और अब उनका अगला मुकाबला मलेशिया के पैंग रॉन हू और सु यिन चेंग से होगा।
क्रैस्टो ने मंगलवार को अश्विनी पोनप्पा के साथ महिला युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई। इस जोड़ी ने थाईलैंड की ओर्निचा जोंगसथापोर्नपार्न और सुकिता सुवाचाई को 21-6, 21-14 से हराया और अब उनका सामना मलेशिया की पेई की गो और मेई जिंग तेओह से होगा।
हालांकि रोहन कपूर और रूथविका शिवानी गद्दे की अन्य भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी पहले दौर में इंग्लैंड के ग्रेगरी मायर्स और जेनी मायर्स से 9-21, 13-21 से हार के साथ बाहर हो गई। भारत के लिए दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओडिशा मास्टर्स 2023 के उपविजेता आयुष शेट्टी और किरण जॉर्ज दोनों अपने पुरुष एकल के शुरुआती दौर के मैच हारे।
शेट्टी ने 19-21, 19-21 से हारने से पहले चीन के विश्व में नंबर एक खिलाड़ी शी यू क्यूई के सामने कड़ी चुनौती पेश की, जबकि किरण जॉर्ज कोरिया के जियोन ह्योक-जिन से 12-21, 10-21 से हार गए। महिला एकल में भी भारत के लिए यह अच्छी शुरुआत नहीं रही। रक्षिता श्री संतोष रामराज शुरुआती दौर में जापान की टोमोका मियाज़ाकी से 17-21, 19-21 से जबकि तान्या हेमंत थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन से 14-21, 11-21 से हारी।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
