द इंडियन व्यू

विक्टर एक्सेलसेन व आन से-यंग इंडिया ओपन के चैंपियन

ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन और आन से-यंग ने रविवार को इंडिया ओपन में एकतरफा फाइनल में शानदार जीत दर्ज करके पुरुष और महिला एकल का खिताब अपने नाम किया। 2017 और 2019 के विजेता रहे एक्सेलसेन ने पुरुष एकल में पिछले साल…

Ragwendra P Singh
January 19, 2025
2 min read
विक्टर एक्सेलसेन व आन से-यंग इंडिया ओपन के चैंपियन

ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन और आन से-यंग ने रविवार को इंडिया ओपन में एकतरफा फाइनल में शानदार जीत दर्ज करके पुरुष और महिला एकल का खिताब अपने नाम किया। 2017 और 2019 के विजेता रहे एक्सेलसेन ने पुरुष एकल में पिछले साल के उपविजेता हांगकांग के ली चेउक यियू को 21-16 21-8 से हराया।

दो बार के विश्व चैंपियन एक्सेलसेन ने पिछले सप्ताह मलेशिया ओपन सुपर 1000 के शुरुआती दौर में इस प्रतिद्वंद्वी से मिली हार की निराशा को पीछे छोड़ दिया। महिला एकल में आन से-यंग ने टूर्नामेंट में अपना प्रभावशाली खेल जारी रखते हुए पी चोचुवोंग को आसानी से 21-12, 21-9 से हराया।

गोह सेज फेई और नूर इजुद्दीन की मलेशिया की पुरुष जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में किम वोन हो और सियो सेउंग जे की कोरियाई जोड़ी को 21-15,13-21, 21-16 से हराया। मलेशिया की इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को हराया था।

महिला युगल के फाइनल में जापान की अरिसा इगाराशी और अयाको सकुरामोतो ने दक्षिण कोरिया की किम हये जांग और कोंग ही यंग को 21-15, 21-13 से हराया।

चीन के जियांग जेन बैंग और वेई या शिन की मिश्रित युगल जोड़ी ने थॉम गिक्वेल और डेल्फिन डेलरू की जोड़ी को 21-18 21-17 से हराकर खिताब जीता। पिछले सत्र के उपविजता ली लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने के बावजूद खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं कर सके।

हांगकांग ओपन (2019) के इस चैम्पियन ने पहले गेम में 6-3 की बढ़त के साथ अच्छी शुरुआत की लेकिन एक्सेलसेन ने वापसी करते हुए ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बनाई।

ली ने संघर्ष करना जारी रखा लेकिन एक्सेलसेन की बराबरी नहीं कर सके। ऐक्सेलसेन ने पांच गेम प्वाइंट हासिल किये और ली का शॉट कोर्ट से बाहर जाने के साथ ही उन्होंने पहले गेम को जीता। एक्सेलसेन ने दूसरे गेम में भी अपना दबदबा जारी रखा। उन्होंने लगातार नौ अंक जुटाते हुए 10-6 की बढ़त को 19-6 में बदलकर ली के आत्मविश्वास को तोड़ते हुए आसानी से इस गेम को जीतकर मैच और खिताब जीता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।