द इंडियन व्यू

इंडिया-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए टेस्ट : श्रेयस अय्यर बाहर, ध्रुव जुरैल कप्तान

भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इंडिया-ए टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। यह मैच 23 सितंबर यानी मंगलवार से इकाना स्टेडियम में शुरू हो रहा है। श्रेयस की जगह टीम की…

Ragwendra P Singh
September 22, 2025
2 min read
इंडिया-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए टेस्ट : श्रेयस अय्यर बाहर, ध्रुव जुरैल कप्तान

भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इंडिया-ए टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। यह मैच 23 सितंबर यानी मंगलवार से इकाना स्टेडियम में शुरू हो रहा है। श्रेयस की जगह टीम की कप्तानी विकेटकीपर-बैटर ध्रुव जुरैल को सौंपी गई है, जो पहले श्रेयस अय्यर के डिप्टी थे।

साभार : गूगल

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि श्रेयस अय्यर फिलहाल ब्रेक पर हैं और मुंबई लौट गए हैं। उन्होंने चयनकर्ताओं को सूचित किया है कि वह दूसरे चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।

दरअसल, श्रेयस अय्यर 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में अपनी जगह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कारण वह इंडिया-ए की तरफ से ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे।

श्रेयस अय्यर का यह फैसला इंडिया-ए और टीम इंडिया दोनों के लिए रणनीतिक महत्व रखता है। इससे उन्हें मुख्य टीम में चयन के लिए तैयारी और आराम का समय मिलेगा।

वहीं, ध्रुव जुरैल की कप्तानी में इंडिया-ए टीम ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबला खेल रही है। इस मैच में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें होंगी, क्योंकि यह सीरीज इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय टीम में अवसर पाने का महत्वपूर्ण मंच है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।