इंडियन इलेवन की जीत में मनु व मयंक का कमाल
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच मनु राजा (59 रन, दो विकेट) के आलराउंड खेल व मयंक दुबे (5 विकेट) की धारदार गेंदबाजी से इंडियन इलेवन क्रिकेट क्लब ने 21वीं बाबू बनारसी दास बी डिवीजन क्रिकेट लीग में कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन को 73 रन से…

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच मनु राजा (59 रन, दो विकेट) के आलराउंड खेल व मयंक दुबे (5 विकेट) की धारदार गेंदबाजी से इंडियन इलेवन क्रिकेट क्लब ने 21वीं बाबू बनारसी दास बी डिवीजन क्रिकेट लीग में कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन को 73 रन से पराजित किया।
टॉस स्पोर्टस क्रिकेट मैदान पर इंडियन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 211 रन का स्कोर बनाया। मनु राजा ने 52 गेंदों पर 4 चौके व 3 छक्के से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
मुख्तार अशरफ ने 45, अनिमेश मिश्रा ने 34 और ओंकार सिंह ने 30 रन का योगदान किया। कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन से सहवाग कुमार ने 4, सार्थक चौधरी ने 3 व आकाश गुप्ता ने दो विकेट चटकाए।
जवाब में कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन 31.3 ओवर में 138 रन ही बना सका। सम्राट तिवारी ने 25, कुंवर शिवम सिंह ने 20 और सम्यक त्रिवेदी व सत्यप्रकाश यादव ने 13-13 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
इंडियन इलेवन से मयंक दुबे ने 7.3 ओवर में 17 रन देकर पांच जबकि मनु राजा ने आठ ओवर में एक मेडन के साथ 38 रन देकर दो विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
