इंजीनियरिंग सीट आवंटन घोटाले में ईडी की कर्नाटक में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी
बेंगलुरु : इंजीनियरिंग सीट आवंटन घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने कर्नाटक राज्य में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे हैं। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम बेंगलुरू सहित 18 स्थानों पर इंजीनियरिंग…

बेंगलुरु : इंजीनियरिंग सीट आवंटन घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने कर्नाटक राज्य में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे हैं।
सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम बेंगलुरू सहित 18 स्थानों पर इंजीनियरिंग कॉलेजों और कॉलेज शासी निकाय के सदस्यों के घरों पर छापे और निरीक्षण की कार्रवाई कर रही है।
पिछले साल बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में सीईएन पुलिस स्टेशन में प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में अवैध रूप से सीटें आवंटित करने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य व्यक्ति सहित 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था।
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण के एक कर्मचारी की मदद से प्राप्त पासवर्ड का उपयोग करके आरोपित उन छात्रों की सीटें ब्लॉक कर रहे थे, जिन्होंने सरकारी सीटें तो हासिल कर ली थीं, लेकिन कॉलेज नहीं चुना था। फिर वे उन सीटों को लाखों रुपये में मैनेजमेंट कोटे के तहत दूसरों को बेच रहे थे। यह धंधा कॉलेज प्रबंधन और बिचौलियों की मदद से चल रहा था। पुलिस जांच में पता चला है कि यह धंधा उन लोगों को निशाना बनाकर किया जा रहा था जो कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की काउंसलिंग में शामिल हुए थे, लेकिन कॉलेज के लिए चयनित नहीं हुए थे। ईडी अधिकारियों ने घोटाले में धन के कथित अवैध हस्तांतरण की अलग से जांच शुरू की थी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
