इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कराई हेमस्ट्रिंग की सर्जरी
अपने करियर में चोट से इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स काफी परेशान रहे हैं। अब उन्हें अपनी बाईं हेमस्ट्रिंग की सर्जरी कराई है। Ben Stokes (@stokesy) दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट के दौरान…

अपने करियर में चोट से इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स काफी परेशान रहे हैं। अब उन्हें अपनी बाईं हेमस्ट्रिंग की सर्जरी कराई है।

दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट के दौरान गेंदबाजी करते समय स्टोक्स की चोट उभर गई थी। इससे पहले अगस्त में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए बल्लेबाजी करते समय उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।

द हंड्रेड में चोटिल होने के बाद वे दो महीने तक मैदान से दूर रहे। इसके कारण वे श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की घरेलू टेस्ट सीरीज में नहीं खेले। बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दौरे के लिए समय पर फिट कोशिश में वह शारीरिक रूप से थक गए और खुद को जोखिम पहुंचाया। हालांकि; इंग्लैंड को मई में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले कोई टेस्ट नहीं खेलना है।
बेन स्टोक्स ने तीन महीने तक मैदान से बाहर रहने का फैसला किया है। वह अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहेंगे। अगर वह जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में लौटे है तो वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उपलब्ध होंगे। जून में यह सीरीज होनी है। स्टोक्स ने सर्जरी के बाद कार की बैक सीट पर लेटे हुए इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है।
हैमिल्टन में चोट लगने से पहले स्टोक्स ने 36.2 ओवर फेंके थे। 2022 में ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 ओवर फेंकने के बाद से टेस्ट में उन्होंने सबसे ज्यादा गेंदबाजी की थी।
टेस्ट के पहले दिन उन्होंने 23 ओवर फेंके, जो एक दिन में उनके द्वारा फेंके गए सबसे ज्यादा ओवर थे। उन्होंने तीन स्पैल में आठ, आठ और सात ओवर किए थे। अगर स्टोक्स चोटिल न होते तो वह चैंपियंस ट्रॉफी जरूर खेलते।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
