इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 के दौरान पुराने अंदाज में नहीं दिखे मोहम्मद शमी
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच के दौरान लय में नहीं दिखे। शमी से उम्मीद से ज्यादा महंगे रहे और प्रमुख गेंदबाज होने के बावजूद अपने कोटे के पूरे ओवर भी नहीं डाल सके। साभार : गूगल शमी…

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच के दौरान लय में नहीं दिखे। शमी से उम्मीद से ज्यादा महंगे रहे और प्रमुख गेंदबाज होने के बावजूद अपने कोटे के पूरे ओवर भी नहीं डाल सके।

शमी ने नवंबर 2023 में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था, उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ करीब 14 महीने बाद उनकी भारतीय प्लेइंग इलेवन में लौटे। हालांकि कमबैक पर शमी पुराने अंदाज में नहीं दिखे। टीम इंडिया में लंबे समय के बाद मोहम्मद शमी की वापसी हुई। तीसरे मैच से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया है।
2023 वनडे विश्व कप फाइनल में भारत के लिए आखिरी मैच खेलने वाले शमी ने कुछ महीने से काफी घरेलू क्रिकेट खेला है और अब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका मिला है। शमी मैच के दौरान भारत के विकेट नहीं दिला सके।
मोहम्मद शमी ने राजकोट में खेले गए तीसरे मैच के दौरान 25 रन खर्च किए और विकेट नहीं हासिल कर सके। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ आसानी से रन बनाए। अंतिम एकादश में एकमात्र विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह की जगह लेने वाले शमी ने पहला ओवर डाला।
उन्होंने पहले स्पैल में दो ओवर में 15 रन दिये और 19वें ओवर में वापसी करके 11 रन दिये। उन्होंने 140 किमी की रफ्तार से गेंद डालकर अपनी फिटनेस को लेकर चिंताओं को दूर किया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा, "मुझे यकीन है कि शमी आगे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।"
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
