इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में छाप छोड़ना चाहेंगे शुभमन गिल
शुभमन गिल का वनडे करियर शानदार रहा है। वह सबसे तेज दो हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज हैं। गिल ने 47 वनडे में 2328 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और एक दोहरा शतक भी है। साभार : गूगल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट…

शुभमन गिल का वनडे करियर शानदार रहा है। वह सबसे तेज दो हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज हैं। गिल ने 47 वनडे में 2328 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और एक दोहरा शतक भी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल का भी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में वह अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। इस सीरीज में अगर वह खेलते हैं, तो उनके पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।
शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ 172 रन बना लेते हैं, तो वह वनडे में सबसे तेज 2500 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज हो सकते हैं। हाशिम अमला ने 53 वनडे में यह रिकॉर्ड बनाया था और गिल के पास अमला का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए काफी मैच हैं।
शुभमन गिल की फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय है। गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की पांच पारियों में 93 रन ही बना सके थे।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
