द इंडियन व्यू

इंग्लिश गेंदबाज साकिब महमूद को भारत का वीजा मिलने में देरी हुई, इंग्लैंड टीम का दौरा 22 जनवरी से

भारत में खेले जाने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड के गेंदबाज साकिब महमूद को अभी तक वीजा नहीं मिल पाया है। इंग्लैंड टीम का भारतीय दौरा 22 जनवरी से शुरू होना है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी मूल के साकिब महमूद का…

Ragwendra P Singh
January 15, 2025
2 min read
इंग्लिश गेंदबाज साकिब महमूद को भारत का वीजा मिलने में देरी हुई, इंग्लैंड टीम का दौरा 22 जनवरी से

भारत में खेले जाने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड के गेंदबाज साकिब महमूद को अभी तक वीजा नहीं मिल पाया है। इंग्लैंड टीम का भारतीय दौरा 22 जनवरी से शुरू होना है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी मूल के साकिब महमूद का पासपोर्ट अभी भारतीय दूतावास में है और इसी वजह से उन्हें वीजा मिलने में देरी हो रही है।

साभार : गूगल

पासपोर्ट भारतीय दूतावास में जमा होने की वजह से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने महमूद की यूएई जाने वाली प्लाइट को रद्द कर दिया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि महमूद को पिछले गुरुवार को अबू धाबी के लिए रवाना होना था, लेकिन वीजा न मिलने के कारण वह यात्रा नहीं कर सके।

जबकि इंग्लैंड के अन्य तेज गेंदबाज अबू धाबी में जिमी एंडरसन की देखरेख में ट्रेनिंग कर रहे हैं। वहीं, महमूद इंग्लैंड में ठंडे मौसम के कारण आउटडोर अभ्यास भी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी तैयारियों पर असर पड़ रहा है।

इस दौरे पर इंग्लिश टीम को 5 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। दौरे का पहला टी-20 मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता में खेलना है। इसके बाद चेन्नई, राजकोट, पुणे और मुंबई में टी-20 मुकाबले खेलने हैं। टी-20 सीरीज के बाद फरवरी में तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी।

साकिब महमूद ने इंग्लैंड के लिए सभी फॉर्मेट में 29 मैच खेले हैं। उन्होंने अब तक दो टेस्ट, 9 वनडे और 18 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।