द इंडियन व्यू

आस्ट्रेलियाई ओपन : यानिक सिनेर व कोको गाफ की जीत

दूसरे टाइब्रेकर में खराब ड्रॉप शॉट पर एक सेट अंक गंवाने के बाद यानिक सिनेर ने आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में निकोलस जैरी को 7.6, 7.6, 6.1 से हराया। सिनेर और महिला वर्ग में नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने जीत के साथ…

Ragwendra P Singh
January 13, 2025
1 min read
आस्ट्रेलियाई ओपन : यानिक सिनेर व कोको गाफ की जीत

दूसरे टाइब्रेकर में खराब ड्रॉप शॉट पर एक सेट अंक गंवाने के बाद यानिक सिनेर ने आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में निकोलस जैरी को 7.6, 7.6, 6.1 से हराया। सिनेर और महिला वर्ग में नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने जीत के साथ आगाज किया।

साभार : गूगल

शीर्ष रैंकिंग वाले सिनेर ने 35वीं रैंकिंग वाले चिली के जैरी के खिलाफ जीत के बाद कहा ,‘‘पहला सेट काफी करीबी था और कोई भी जीत सकता था। तीसरे सेट में मैने दबाव बनाया और खुश हूं कि कठिन हालात से निकलकर जीत दर्ज की।’’

सिनेर ने पिछले साल फाइनल में दानिल मेदवेदेव को हराकर पहला ग्रैंडस्लैम जीता था जबकि सेमीफाइनल में 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच को हराया था। महिला वर्ग में पोलैंड की स्वियातेक ने कैटरीना सिनियाकोवा को 6.3, 6.4 से हराया।

अमेरिका की तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गाफ ने 2020 की विजेता सोफिया केनिन को सीधे सेटों में 6.3, 6.3 से हराकर अपने अभियान की शुरूआत की। अमेरिका के एलेक्स मिचेलसेन ने 2023 आस्ट्रेलियाई ओपन उपविजेता स्टेफानोस सिटसिपास को पहले ही दौर में 7-5, 6-3, 2-6, 6-4 से हराकर उलटफेर कर दिया। गाफ का सामना ब्रिटेन की जोडी बराज से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।