द इंडियन व्यू

आसमान में अचानक थमी उड़ान… 170 यात्रियों की अटकी सांसें! इंजन में खराबी के बाद कोच्चि एयरपोर्ट पर एयर अरेबिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

कोच्चि। शारजाह से कोझिकोड जा रही एयर अरेबिया विमान को तकनीकी खराबी के कारण शनिवार तड़के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। विमान में मौजूद सभी 170 यात्रियों समेत क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। कोचीन इंटरनेशनल…

Ragwendra P Singh
June 13, 2026
1 min read
आसमान में अचानक थमी उड़ान… 170 यात्रियों की अटकी सांसें! इंजन में खराबी के बाद कोच्चि एयरपोर्ट पर एयर अरेबिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

कोच्चि। शारजाह से कोझिकोड जा रही एयर अरेबिया विमान को तकनीकी खराबी के कारण शनिवार तड़के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। विमान में मौजूद सभी 170 यात्रियों समेत क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

 

कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) के प्रवक्ता के अनुसार, एयर अरेबिया की फ्लाइट G9 454 में इंजन रिवर्स थ्रस्ट सिस्टम से संबंधित समस्या उत्पन्न हो गई थी, जिसके चलते विमान को एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया गया।

 

सुरक्षा के मद्देनजर, सुबह 3:19 बजे इस विमान को ‘लोकल स्टैंडबाय’ घोषित किया गया, और इसके बाद 3:34 बजे ‘फुल इमरजेंसी’ भी घोषित की गई ताकि एयरपोर्ट की सभी आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह तैयार रहें।

 

प्रवक्ता ने बताया कि, “विमान ने सुबह 3:38 बजे सुरक्षित रूप से लैंडिंग की और उसे पार्किंग बे तक ले जाया गया। सभी सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद सुबह 3:45 बजे ‘फुल इमरजेंसी’ हटा ली गई।”

 

बताया गया है कि विमान में कुल 170 यात्री, नौ शिशु और चालक दल के सदस्य सवार थे, और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट के सामान्य संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। खराबी का पता लगने और मरम्मत के बाद, विमान को सुबह 7:15 बजे कोझिकोड के लिए रवाना किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।