द इंडियन व्यू

आलोचनाओं के बीच शशि थरूर ने किया गंभीर का बचाव, नेतृत्व को बताया सराहनीय

भारतीय कोच गौतम गंभीर को कांग्रेस सांसद शशि थरूर का समर्थन मिला है। थरूर ने गंभीर की जमकर तारीफ की और उनके काम को प्रधानमंत्री मोदी के बाद सबसे ज्यादा कठिन बताया। खास बात है कि कांग्रेस सांसद की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई…

Ragwendra P Singh
January 22, 2026
2 min read
आलोचनाओं के बीच शशि थरूर ने किया गंभीर का बचाव, नेतृत्व को बताया सराहनीय

भारतीय कोच गौतम गंभीर को कांग्रेस सांसद शशि थरूर का समर्थन मिला है। थरूर ने गंभीर की जमकर तारीफ की और उनके काम को प्रधानमंत्री मोदी के बाद सबसे ज्यादा कठिन बताया।

खास बात है कि कांग्रेस सांसद की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब गंभीर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद आलोचकों के निशाने पर आ गए थे।

थरूर ने एक्स पर लिखा, 'नागपुर में पुराने दोस्त गौतम गंभीर के साथ खुलकर और अच्छी बात हुई, जो भारत के प्रधानमंत्री के बाद सबसे मुश्किल काम करने वाले इंसान हैं।

लाखों लोग रोज उनके फैसलों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन वह शांत रहते हैं और बगैर डरे आगे बढ़ते हैं। उनकी शांत दृढ़ता और नेतृत्व तारीफ के काबिल हैं। उन्हें सभी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं।'

@ShashiTharoor

थरूर ने गंभीर के लिए यह संदेश बुधवार को संपन्न हुए टी20 मैच के पहले लिखा था। खास बात है कि सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों के अंतर से हरा दिया है।

थरूर की पोस्ट पर गंभीर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस सांसद का धन्यवाद किया और कहा, 'जब यह शोर-शराबा (मामला) शांत होगा, तब कोच की तथाकथित 'असीमित शक्ति' की सच्चाई और तर्क सबके सामने साफ हो जाएंगे। तब तक, मुझे अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ा किए जाने पर हंसी आ रही है, जो कि दुनिया के सबसे बेहतरीन लोग हैं!'

https://twitter.com/GautamGambhir/status/2014039384350232901

भारत ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 84 रन की धमाकेदार पारी से बुधवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 48 रन से जीत दर्ज की। इस तरह पांच मैच की श्रृंखला में भारत 1-0 से आगे हो गया। रिंकू सिंह ने अंत में नाबाद 44 रन बनाए। इससे भारत ने सात विकेट पर 238 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।