द इंडियन व्यू

आर्यन जुयाल की कप्तानी में यूपी की शानदार शुरुआत, बिहार को बड़े अंतर से हराया

नए कप्तान आर्यन जुयाल और कोच ज्ञानेंद्र पाण्डेय की अगुवाई में उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार आगाज किया। बिहार के साथ खेले गए पहले मैच में उत्तर प्रदेश ने एक पारी व 267 रन से पराजित कर पहली जीत दर्ज की और सात…

Ragwendra P Singh
October 13, 2026
2 min read
आर्यन जुयाल की कप्तानी में यूपी की शानदार शुरुआत, बिहार को बड़े अंतर से हराया

नए कप्तान आर्यन जुयाल और कोच ज्ञानेंद्र पाण्डेय की अगुवाई में उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार आगाज किया। बिहार के साथ खेले गए पहले मैच में उत्तर प्रदेश ने एक पारी व 267 रन से पराजित कर पहली जीत दर्ज की और सात अंक प्राप्त किए। इस मैच में 150 रन की शानदार शतकीय पारी खेलने वाले माधव कौशिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

यूपी का अगला मैच 18 अक्टूबर से गोवा के खिलाफ अपने होम ग्राउंड ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। बिहार के राजगिरी स्टेडियम में खेले गए मैच में यूपी ने माधव कौशिक के 150 रन, रिंकू सिंह के 112 रन, आराध्य यादव के 84 रन और जीशान अंसारी के 58 रन की शानदार पारी से 540 रन बनाए।

© X (Twitter)

जवाब में बिहार की पहली पारी 141 रन पर ढेर हो गई। यूपी से कार्तिक यादव और करन शर्मा ने 4-4 विकेट लिया। पहली पारी में 399 रन से पिछड़ी बिहार की टीम को यूपी ने फॉलोऑन देने का फैसला किया। जवाब में बिहार की टीम दूसरी पारी में भी ताश के पत्तों की तरह 132 रन पर ही ढह गई। यूपी की तरफ से जीशान अंसारी ने चार, करन शर्मा ने तीन, कार्तिक यादव ने दो विकेट लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।