द इंडियन व्यू

आर्थिक तंगी को मात देकर बबीता बनीं खिलाड़ी

अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मुश्किल रास्ता रोक नहीं सकती। दिल्ली की बीच वॉलीबॉल टीम की कप्तान बबीता ने अपने संघर्ष और सफलता की ऐसी ही कहानी बयां की है। 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत शिवपुरी स्थित गंगा तट पर आयोजित बीच…

Ragwendra P Singh
February 3, 2025
3 min read
आर्थिक तंगी को मात देकर बबीता बनीं खिलाड़ी

अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मुश्किल रास्ता रोक नहीं सकती। दिल्ली की बीच वॉलीबॉल टीम की कप्तान बबीता ने अपने संघर्ष और सफलता की ऐसी ही कहानी बयां की है। 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत शिवपुरी स्थित गंगा तट पर आयोजित बीच वॉली बॉल प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची बबीता ने बताया कि वह पिछले 11 वर्षों से वॉलीबॉल खेल रही हैं।

लेकिन इस सफर में आर्थिक तंगी ने कई बार उनके रास्ते में रुकावटें डालीं। उनके पिता दिल्ली के संगम विहार इलाके में रिक्शा चलाते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बहनें और एक भाई हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद बबीता ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने का सपना नहीं छोड़ा।

कक्षा छह से शुरू किया सफर

बचपन से ही खेलों में रुचि रखने वाली बबीता ने कक्षा छह से ही प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया था। अपने गुरुजनों और कोच की मदद से उन्होंने वॉली बॉल में खुद को निखारा और आज दिल्ली राज्य की बीच वॉली बॉल टीम की कप्तान के रूप में पहचान बनाई। उन्होंने कहा, "यदि मन में किसी लक्ष्य को पाने का जज़्बा हो, तो मेहनत के दम पर उसे हासिल किया जा सकता है।"

बबीता का अगला लक्ष्य राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीतना और सरकारी नौकरी हासिल करना है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल में प्रदर्शन करने का यह सुनहरा मौका उनकी मेहनत और धैर्य का ही परिणाम है।

बीच वॉली बॉल का दोगुना मजा

दिल्ली की कप्तान बबीता ने उत्तराखंड के माहौल की सराहना करते हुए कहा कि यहां का खेल के अनुकूल वातावरण प्रतियोगिता के आनंद को बढ़ा देता है। उन्होंने कहा, "उत्तराखंड में ताजी हवा, सुंदर सैंड बीच और सुहावना मौसम खेल के अनुभव को दोगुना कर रहे हैं।"

खिलाड़ियों के लिए उम्दा इंतजाम

दिल्ली टीम की दूसरी खिलाड़ी को हिना गोयल ने राष्ट्रीय खेल के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं। खिलाड़ियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले होटलों की बुकिंग की गई है, जहां स्वस्थ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

होटल से खेल मैदान तक पहुंचने के लिए ट्रांसपोर्ट की भी उत्तम व्यवस्था की गई है। साथ ही, खिलाड़ियों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

संघर्ष से सफलता की ओर

बबीता की कहानी उन सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है, जो कठिनाइयों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का जज़्बा रखते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण ने साबित कर दिया कि सपने सिर्फ देखे नहीं जाते, उन्हें हकीकत में बदला भी जाता है। अब उनकी निगाहें राष्ट्रीय खेल में मेडल जीतने और सरकारी नौकरी पाने पर टिकी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।