आरबीएन ग्लोबल टी20 कप: ध्रुव क्रिकेट अकादमी और अखिल इंफ्रा की शानदार जीत
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच राजदीप सिंह (29 रन, 3 विकेट) के आलराउंड खेल से ध्रुव क्रिकेट अकादमी ने आरबीएन ग्लोबल टी20 प्राइजमनी कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 में सेंट्रल क्रिकेट क्लब को रोमांचक मैच में 17 रन से शिकस्त दी। दिन के…

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच राजदीप सिंह (29 रन, 3 विकेट) के आलराउंड खेल से ध्रुव क्रिकेट अकादमी ने आरबीएन ग्लोबल टी20 प्राइजमनी कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 में सेंट्रल क्रिकेट क्लब को रोमांचक मैच में 17 रन से शिकस्त दी। दिन के दूसरे मैच में अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब ने लाइफ केयर क्रिकेट क्लब को 18 रन से हराया।

डीजीआई स्टेडियम पर ध्रुव क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 151 रन का स्कोर बनाया। इसमे दीपक यादव ने 23 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके व एक छक्के से 33 रन की अहम पारी खेली।
राजदीप सिंह ने 34 गेंदों पर तीन चौके से 29 रन की जुझारू पारी खेली। वहीं अभिषेक ने 24 और मोहम्मद शारिम ने 22 रन का योगदान दिया। सेंट्रल क्रिकेट क्लब से नितेश कुशवाहा ने तीन विकेट जबकि यश साहनी व शैलेश कुमार ने दो-दो विकेट चटकाये।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19.3 ओवर में 134 रन पर र ढेर हो गई। टीम से प्रियांशु पांडेय (34) और हिमांशु शर्मा (21) ही टिकाऊ पारी खेल सके। ध्रुव क्रिकेट अकादमी से राजदीप सिंह व उत्कर्ष पाल ने 3-3 जबकि मोहम्मद शारिम ने दो विकेट झटके।
दूसरी ओर मैन ऑफ द मैच मोहम्मद सैफ (47) व नमन सिंह (48) की शानदार पारी से अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब ने लाइफ केयर क्रिकेट क्लब को 18 रन से पराजित किया। डीजीआई मैदान पर अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 168 रन का स्कोर बनाया। इस स्कोर में सलामी बल्लेबाज नमन सिंह ने 31 गेंद पर पांच चौके व तीन छक्के से 48 रन की तेज पारी खेली।
उनके अलावा मोहम्मद सैफ ने भी शानदार खेल दिखाते हुए 35 गेंद पर छह चौके व एक छक्के से 47 रन की अहम पारी खेली। हर्षित ने 31 और अमित चोपड़ा ने 27 रन का योगदान दिया। लाइफ केयर क्रिकेट क्लब से प्रशांत सिंह ने तीन विकेट चटकाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए लाइफ केयर क्रिकेट क्लब 19.1 ओवर में 150 रन ही बना सका और जीत से 18 रन दूर रह गया। टीम से सुमित कुमार शर्मा (41) ने सर्वाधिक रन बनाए। उनके अलावा पार्थ पटेल (29) ही टिक कर खेल सके। अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब से संदीप यादव ने तीन जबकि अस्मित मिश्रा व अजीत वर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
