द इंडियन व्यू

आरबीएन ग्लोबल टी20 कप: अखिल इंफ्रा की जीत में मोहम्मद सैफ का तूफानी शतक

लखनऊ। अखिल इंफ्रा, कूह स्पोर्ट्स, ध्रुव क्रिकेट अकादमी और यूपी टिम्बर क्रिकेट क्लब ने आरबीएन ग्लोबल टी20 प्राइजमनी कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के लीग मुकाबले पूरे होने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। ध्रुव क्रिकेट अकादमी…

Ragwendra P Singh
February 19, 2025
3 min read
आरबीएन ग्लोबल टी20 कप: अखिल इंफ्रा की जीत में मोहम्मद सैफ का तूफानी शतक

लखनऊ। अखिल इंफ्रा, कूह स्पोर्ट्स, ध्रुव क्रिकेट अकादमी और यूपी टिम्बर क्रिकेट क्लब ने आरबीएन ग्लोबल टी20 प्राइजमनी कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के लीग मुकाबले पूरे होने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

ध्रुव क्रिकेट अकादमी ने कूह स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया

डीजीआई क्रिकेट स्टेडियम पर पहले मैच में ध्रुव क्रिकेट अकादमी ने कूह स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया। इस जीत में मैन ऑफ द मैच जयंत ने नाबाद 70 रन की आतिशी पारी खेली। कूह स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 120 रन बनाए। अभिषेक राय ने 51 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 66 रन बनाए, जबकि मोहित सिंह ने 23 और आदित्य प्रताप सिंह ने 15 रन का योगदान किया।

गुरुवार को खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले

ध्रुव क्रिकेट अकादमी से मोहम्मद शरीम ने 4 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि जयंत को 2 विकेट मिले। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए ध्रुव क्रिकेट अकादमी ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 124 रन बनाकर मैच जीत लिया। हालांकि, टीम की शुरुआत खराब रही और अंश यादव (5) व अभिषेक पांडेय (1) जल्द पवेलियन लौट गए। इसके बाद जयंत ने मात्र 23 गेंदों पर 7 चौके और 6 छक्कों से नाबाद 70 रन ठोककर टीम को जीत दिलाई। सागर शर्मा ने भी नाबाद 39 रन का अहम योगदान दिया।

दूसरे मैच में अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब ने यूपी टिम्बर क्रिकेट क्लब को 56 रन से पराजित किया। जीत में ऑलराउंड खेल दिखाने वाले मोहम्मद सैफ को दयाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. अमित कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया।

अखिल इंफ्रा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 222 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज नमन सिंह 2 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद कप्तान मोहम्मद सैफ (127) और अजीत वर्मा (66) ने दूसरे विकेट के लिए 191 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

मोहम्मद सैफ ने 53 गेंदों पर 14 चौके और 9 छक्के जड़ते हुए 127 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि अजीत वर्मा ने 44 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। जवाब में यूपी टिम्बर की टीम 16.5 ओवर में 166 रन ही बना सकी। आतिफ साजिद ने 34 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों से 69 रन बनाए, जबकि प्रतीक सिंह ने 33 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।अखिल इंफ्रा के लिए शाश्वत कृष्ण और मोहम्मद सैफ ने 3-3 विकेट चटकाए।

पूल तालिका

पूल ए: ध्रुव क्रिकेट अकादमी और कूह स्पोर्ट्स क्लब ने 2-2 जीत के साथ 4-4 अंक हासिल किए। नेट रन रेट के आधार पर ध्रुव अकादमी पहले और कूह स्पोर्ट्स दूसरे स्थान पर रही।

पूल बी: अखिल इंफ्रा ने 3 मैच में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि यूपी टिम्बर ने 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर दूसरा स्थान पाया।

सेमीफाइनल मुकाबले (गुरुवार)
पहला सेमीफाइनल: अखिल इंफ्रा बनाम कूह स्पोर्ट्स – सुबह 8:30 बजे
दूसरा सेमीफाइनल: ध्रुव क्रिकेट अकादमी बनाम यूपी टिम्बर – सुबह 11:45 बजे

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।