द इंडियन व्यू

आरजू की बेहतरीन बल्लेबाजी से सीएएल ब्लू की विजयी शुरुआत, केसीए कानपुर की भी उम्दा जीत

लखनऊ। प्लेयर आफ द मैच अंजली (61) के नाबाद अर्धशतक की बदौलत केसीए कानपुर ने प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में सीएएल रेड के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। उत्तर…

Ragwendra P Singh
March 23, 2026
3 min read
आरजू की बेहतरीन बल्लेबाजी से सीएएल ब्लू की विजयी शुरुआत, केसीए कानपुर की भी उम्दा जीत

लखनऊ। प्लेयर आफ द मैच अंजली (61) के नाबाद अर्धशतक की बदौलत केसीए कानपुर ने प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में सीएएल रेड के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से स्वीकृति प्राप्त व क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा राधिका फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट में दिन के दूसरे मैच में सीएएल ब्लू ने इलाहाबाद महिला विंग को आठ विकेट से पराजित करते हुए जीत से शुरुआत की।

सेज क्रिकेट मैदान, 1090 चौराहा, गोमती नगर पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डॉ आरपी सिंह की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। इससे पूर्व अतिथिगण का स्वागत आयोजन सचिव हर्षवर्धन सिंह (प्रदेश महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा) ने किया जबकि सेज क्रिकेट अकादमी के निदेशक बृजेश यादव ने आभार जताया।

इस अवसर पर प्रियंका शैली (चेयरपर्सन, यूपीसीए महिला चयन समिति), प्रदीप कुमार सिंह (पिता- हर्षवर्धन सिंह), आकांक्षा सिंह (पत्नी-हर्षवर्धन सिंह), अर्चना मिश्रा (प्रदेश मंत्री, भाजपा, उत्तर प्रदेश), गौरव अवस्थी (प्रदेश सह संयोजक, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ), सवेंद्र विक्रम सिंह (पूर्व शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा, यूपी), यूपीसीए से शिवम त्रिपाठी व कमलदीप त्रिपाठी सहित क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के नईम चिश्ती व विकास पाण्डेय भी मौजूद रहे।

पहले मैच में सीएएल लखनऊ रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट पर 94 रन का मामूली स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज शरगुन यादव ने 31 रन की पारी खेली। वहीं ताशू सिंह ने 16 व धुन पिमोली ने नाबाद 14 रन का योगदान किया। केसीए कानपुर से अर्चना ने दो विकेट चटकाए। जवाब में केसीए कानपुर ने 13 ओवर में चार विकेट पर 95 रन बनाते हुए जीत दर्ज की।

टीम 66 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गई थी। हालांकि सलामी बल्लेबाज अंजली ने 53 गेंदों पर 12 चौके से नाबाद 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को मजबूती दी। श्वेता वर्मा ने नाबाद 10 रन बनाए। सीएएल रेड से शरगुन यादव ने दो विकेट चटकाए। दूसरे मैच में सीएएल ब्लू ने प्लेयर ऑफ द मैच आरजू सिंह (नाबाद 48) की उम्दा बल्लेबाजी से इलाहाबाद महिला विंग को आठ विकेट से पराजित किया।

इलाहाबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 86 रन ही बना सकी। कात्यायनी पाठक (20), नमस्या सिंह (16), मीनाक्षी यादव (13) व राधा पाण्डेय (11) ही टिकाऊ पारी खेल सकी। सीएएल ब्लू से प्रिशा गुप्ता व चांदनी शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए।

जवाब में सीएएल ब्लू ने 17.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाते हुए जीत अपने नाम की। टीम की सलामी जोड़ी 28 रन ही जोड़ सकी। फिर आरजू सिंह ने 42 गेंदों पर चार चौके व दो छक्के से नाबाद 48 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। आयुषी श्रीवास्तव ने 12 व अपेक्षा त्रिपाठी ने नाबाद 13 रन का योगदान किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।