द इंडियन व्यू

आदमपुर हवाई अड्डे का नाम अब गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट, प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ : पंजाब के जालंधर में स्थित आदमपुर हवाई अड्डा अब श्री गुरु रविदास के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंजाब दौरे के दौरान आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट रखने…

Ragwendra P Singh
February 1, 2026
1 min read
आदमपुर हवाई अड्डे का नाम अब गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट, प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ : पंजाब के जालंधर में स्थित आदमपुर हवाई अड्डा अब श्री गुरु रविदास के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंजाब दौरे के दौरान आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट रखने का औपचारिक उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान ही हवाई अड्डा प्राधिकरण ने आदमपुर एयरपोर्ट के बाहर नए बोर्ड भी लगवा दिए।

 

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हलवारा हवाई अड्डे का भी वर्चुअल उद्घाटन किया। हलवारा में हवाई अड्डा शुरू होने से पंजाब के उद्योगपतियों को भारी लाभ मिलेगा। पंजाब को दो बड़ी सौगात देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा किया कि हमारे लिए मान व सम्मान की बात है कि आदमपुर हवाई अड्डा अब श्री गुरु रविदास के नाम से जाना जाएगा। यह अत्यंत गौरव और गर्व की बात है कि संत रविदास जयंती के शुभ अवसर पर यह निर्णय लिया गया है। यह दिन असंख्य लोगों के लिए खुशी का क्षण है। यह श्री गुरु रविदास जी महाराज के चिरस्थाई आदर्शों को एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।