तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज की जीत, नेपाल के नाम रही सीरीज
नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का समापन मंगलवार 30 सितंबर को हो गया। आखिरी मैच में वेस्टइंडीज ने नेपाल को 10 विकेट से धोया, लेकिन फिर भी जश्न नेपाल की टीम ने मनाया, क्योंकि 3 मैचों की इस सीरीज को…

नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का समापन मंगलवार 30 सितंबर को हो गया। आखिरी मैच में वेस्टइंडीज ने नेपाल को 10 विकेट से धोया, लेकिन फिर भी जश्न नेपाल की टीम ने मनाया, क्योंकि 3 मैचों की इस सीरीज को नेपाल की टीम ने पहले ही जीत लिया था।

नेपाल की टीम ने सीरीज के पहले दो मैच जीतकर इतिहास रच दिया था। नेपाल की ये किसी भी आईसीसी के फुल मेंबर नेशन के सामने पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीत थी। भले ही आखिरी टी20 मैच में नेपाल की टीम को 10 विकेट से करारी हार मिली, लेकिन नेपाल के हिस्से सीरीज की जीत रही।
आखिरी मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान अकील हुसैन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले दो मैचों में भी टीम ने रन चेज किया और हार मिली, लेकिन कप्तान अपने फैसले पर अड़िग रहे और उन्होंने फिर से रन चेज ही चुनी। इस बार नेपाल की टीम कमजोर पड़ गई और एक भी विकेट वेस्टइंडीज की टीम का नहीं ले सकी।
नेपाल 19.5 ओवर में 122 रनों पर ऑलआउट हुई थी। 29 गेंदों में 39 रन कुशल भुर्तेल ने बनाए थे, जबकि चार और बल्लेबाजों को शुरुआत मिली, लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया। वेस्टइंडीज के लिए रैमन साइमंड्स ने चार विकेट निकाले। 2 विकेट जेडिया ब्लेड्स को मिले।
वहीं, जब वेस्टइंडीज की टीम 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 12.2 ओवर में मैच समाप्त कर दिया। कोई भी विकेट कैरेबियाई टीम का नहीं गिरा। आमिर जंगू ने 45 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली और 29 गेंदों में 41 रन अकीम उगेस्ते ने बनाए। वेस्टइंडीज को अब 2 अक्टूबर से भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
