क्वार्टर फाइनल में युकी भांबरी, हार के साथ बालाजी बाहर
भारत के लिये एटीपी टूर पर बुधवार का दिन मिश्रित सफलता वाला रहा जिसमें युकी भांबरी और फ्रांस के अलबानो ओलिवेत्ती की जोड़ी आकलैंड में एएसबी क्लासिक क्वार्टर फाइनल में पहुंची, जबकि एन श्रीराम बालाजी अपने जोड़ीदार मिगुल…

भारत के लिये एटीपी टूर पर बुधवार का दिन मिश्रित सफलता वाला रहा जिसमें युकी भांबरी और फ्रांस के अलबानो ओलिवेत्ती की जोड़ी आकलैंड में एएसबी क्लासिक क्वार्टर फाइनल में पहुंची, जबकि एन श्रीराम बालाजी अपने जोड़ीदार मिगुल रेयेस वारेला के साथ एडीलेड इंटरनेशनल के प्री क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए।

भांबरी और ओलिवेत्ती ने सैंडर एरेंड्स और ल्यूक जॉनसन को 6.4, 6.4 से हराया। अब उनका सामना जूलियन कैश और लॉयड ग्लासपूल और अजीत राय और किरणपाल पन्नू के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
बालाजी और मैक्सिको के उनके जोड़ीदार को हैरी हेलियोवारा और हेनरी पाटेन की जोड़ी ने 6.3, 3.6, 13.11 से हराया। बालाजी टोगो के खिलाफ आगामी डेविस कप मुकाबले में भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
