आईसीसी सीईओ ज्यॉफ एलार्डिस का इस्तीफा
ज्यॉफ एलार्डिस ने आईसीसी मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। एलार्डिस चार साल तक इस पद पर बने रहे। @ICC एलार्डिस ने 2020 में मनु साहनी को पद से हटाए जाने के बाद आठ महीने तक इस पद पर अंतरिम तौर पर काम…

ज्यॉफ एलार्डिस ने आईसीसी मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। एलार्डिस चार साल तक इस पद पर बने रहे।

एलार्डिस ने 2020 में मनु साहनी को पद से हटाए जाने के बाद आठ महीने तक इस पद पर अंतरिम तौर पर काम किया था। इसके बाद नवंबर 2021 में उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था।
उन्होंने नई चुनौतियों का सामना करने की इच्छा का हवाला दिया है। वे 2012 से आईसीसी में काम कर रहे हैं, शुरुआत में वे क्रिकेट के महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे, इससे पहले वे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में भी कार्यरत थे।
एलार्डिस ने कहा, आईसीसी के सीईओ पद पर काम करना मेरे लिए गर्व की बात थी। इस दौरान हमने जो भी लक्ष्य हासिल किए उस पर मुझे गर्व है, चाहे वह क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर ले जाना हो या आईसीसी सदस्यों को वित्तिय लाभ पहुंचाना हो।
उन्होंने आगे कहा, 'मैं आईसीसी के अध्यक्ष, बोर्ड के तमाम सदस्य और पूरे क्रिकेट समूह का पिछले 13 सालों में मुझे दिए अपार समर्थन करने के लिए आभारी हूं। मुझे विश्वास है कि आने वाला समय क्रिकेट के लिए उत्सुकता भरा समय होगा और मैं इसके लिए वैश्विक क्रिकेट समूह को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।'
इस्तीफे के बाद एलार्डिस की आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने तारीफ की है। शाह ने कहा, मैं आईसीसी बोर्ड की ओर से ज्यॉफ का उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं। क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर ले जाने में उन्होंने काफी मेहनत की है। हम उनकी सेवा पाकर खुश हैं और हम उनके भविष्य के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
