द इंडियन व्यू

आईसीसी नियम ने बचाया शनाका को, भारतीय खिलाड़ी रह गए हैरान

एशिया कप 2025 फाइनल से पहले टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मैच भारत बनाम श्रीलंका के रूप में देखने को मिला। इस सीजन एक भी मैच इतना करीबी नहीं रहा था। साभार : गूगल हालांकि भारत बनाम श्रीलंका मैच ने हर किसी की धड़कने बढ़ा दी…

Ragwendra P Singh
September 27, 2025
3 min read

एशिया कप 2025 फाइनल से पहले टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मैच भारत बनाम श्रीलंका के रूप में देखने को मिला। इस सीजन एक भी मैच इतना करीबी नहीं रहा था।

साभार : गूगल

हालांकि भारत बनाम श्रीलंका मैच ने हर किसी की धड़कने बढ़ा दी थी। इस मैच के दौरान तो भारतीय खिलाड़ियों समेत फैंस ने भी अपना सिर तब पकड़ लिया था, जब एक आईसीसी नियम ने श्रीलंकाई बल्लेबाज दासुन शनाका को बचा लिया था। जी हां, इस नियम के बारे में तो भारतीय खिलाड़ियों को भी नहीं पता था, मगर शनाका ने इसका भरपूर इस्तेमाल किया।

भारतीय खिलाड़ी इसको लेकर अंपायर को घेरकर भी खड़े हो गए थे। सुपर ओवर में श्रीलंकाई पारी के दौरान अर्शदीप सिंह ने चौथी गेंद पर शनाका को बीट कराया, जिसके बाद उन्होंने रन लेने के लिए दौड़ लगा दी।

विकेट के पीछे संजू सैमसन ने थ्रो सीधा विकेट पर लगाया और कामिंदु मेंडिस को रन आउट कर दिया। लेग अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। उस समय ऐसा लगा कि श्रीलंकाई पारी यहीं समाप्त हो गई है और हर कोई खिलाड़ियों के मैदान से बाहर जाने का इंतजार कर रहा था। इतनी ही देर में एक ट्विस्ट देखने को मिलता है।

अर्शदीप ने अंपायर से शनाका के कॉट बिहाइंड की अपील की थी, जिस पर अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी थी। जब थर्ड अंपायर ने चैक किया तो गेंद बैट पर नहीं लगी थी और शनाका नॉट आउट थे। मगर अब पेच यहां फंसा था कि शनाका तो नॉट आउट थे, मगर सैमसन ने तो स्ट्राइकर एंड पर मेंडिस को रन आउट कर दिया था।

तो नियम यह कहता है कि पहले अंपायर का फैसला, लेग अंपायर से पहले माना जाता है। जब अंपायर ने शनाका को कॉट बिहाइंड दिया और शनाका ने इसके लिए DRS की अपील की तो बॉल वहीं डेड हो गई।

मतलब है कि उसके बाद संजू सैमसन ने जो रन आउट किया वो अमान्य हो गया। ऐसे में शनाका ने आईसीसी नियम का फायदा उठाते हुए खुद को बचाया। यह फैसला भले ही भ्रामक लगे, लेकिन इसकी जड़ें एमसीसी के क्रिकेट नियमों पर आधारित हैं: एक बार बल्लेबाज के आउट घोषित हो जाने पर, गेंद तुरंत डेड हो जाती है।

भले ही बाद में डीआरएस के जरिए उस आउट को पलट दिया जाए, फिर भी उसी गेंद पर आउट होने का कोई और तरीका लागू नहीं हो सकता।

नियम 20.1.1.3 के अनुसार, बल्लेबाज को आउट दिए जाने के बाद गेंद को डेड मान लिया जाता है। चूंकि अंपायर ने शनाका को कॉट बिहाइंड आउट दिया था, इसलिए गेंद को उसी क्षण से डेड मान लिया गया था, जिससे उसके बाद हुआ रन-आउट अमान्य हो गया। यह अब एक विवादास्पद मुद्दा बन गया है।

हालांकि वह श्रीलंका को जीत नहीं दिला पाए और अर्शदीप सिंह की पांचवीं गेंद पर ही आउट हो गए। श्रीलंका ने भारत के सामने सुपर ओवर में जीत के लिए 3 रनों का टारगेट रखा था, जिसे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 1 गेंद में ही चेज कर लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।