द इंडियन व्यू

टेस्ट रैंकिंग : बुमराह ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

बुधवार को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है। वह गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं और अब सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। @ICC…

Ragwendra P Singh
January 1, 2025
2 min read
टेस्ट रैंकिंग : बुमराह ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

बुधवार को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है। वह गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं और अब सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

@ICC

बुमराह ने हाल में संन्यास लेने वाले स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2016 में 904 अंकों की अपनी सर्वोच्च रेटिंग मिली थी।

बुमराह ने हाल में अश्विन की बराबरी की थी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन से वह नया भारतीय रिकार्ड बनाने में सफल रहे। उनके नाम अब 907 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं। बुमराह 907 रेटिंग अंकों के साथ सर्वकालिक सूची में इंग्लैंड के डेरेक अंडरवुड के साथ संयुक्त 17वें स्थान पर हैं।

https://twitter.com/ICC/status/1874367171662319942

बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन किया है। भारत सीरीज में 1-2 से पीछे है। सीरीज का पांचवा और अंतिम मैच शुक्रवार से खेला जाएगा। बुमराह ने अभी तक सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है तथा 20 से भी कम औसत से 30 विकेट झटके हैं। भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जिसके कारण टीम पीछे है।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस को भी रैंकिंग में बेहतरीन फायदा हुआ है। उन्होंने चौथे टेस्ट में 6 विकेट लेकर 15 रेटिंग पॉइट्स हासिल किए और गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं।

कमिंस ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत के दौरान 90 महत्वपूर्ण रनों की पारी के दम पर टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में तीसरा स्थान भी हासिल कर लिया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलते हुए बुमराह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए।

इससे पहले महान कपिल देव ने मार्च 1983 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में 50 मैचों में 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। बुमराह ने अपने 44वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की, जिससे वह रविंद्र जडेजा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय बन गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।