द इंडियन व्यू

आईसीसी का सख्त रुख: टी-20 वर्ल्ड कप से हटे तो पाकिस्तान क्रिकेट हो सकता है अलग-थलग

आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सख्त चेतावनी दी है कि यदि पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस लिया, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, टूर्नामेंट से हटने की स्थिति में…

Ragwendra P Singh
January 25, 2026
2 min read
आईसीसी का सख्त रुख: टी-20 वर्ल्ड कप से हटे तो पाकिस्तान क्रिकेट हो सकता है अलग-थलग

आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सख्त चेतावनी दी है कि यदि पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस लिया, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, टूर्नामेंट से हटने की स्थिति में आईसीसी पाकिस्तान को तीन नहीं, कई मोर्चों पर घेरने की तैयारी में है।

यह चेतावनी पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी के हालिया बयान के बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान सरकार चाहेगी तो टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार कर सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विदेश दौरे से लौटने के बाद लिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, आईसीसी ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान के टूर्नामेंट से हटने की स्थिति में उस पर बैन समेत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इससे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बिरादरी से लगभग अलग-थलग किया जा सकता है।

साभार : गूगल

संभावित प्रतिबंध इस प्रकार हो सकते हैं
पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर रोक
पाकिस्तान के साथ सभी द्विपक्षीय सीरीज पर बैन
एशिया कप से पाकिस्तान को बाहर किया जाना
आईसीसी फंडिंग में भारी कटौती, जिससे पीसीबी को आर्थिक नुकसान
पीएसएल की अंतरराष्ट्रीय मान्यता खत्म होना
आईसीसी का मानना है कि इस तरह का फैसला न सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट, बल्कि उसके भविष्य पर भी गहरा असर डाल सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।