द इंडियन व्यू

आईसीसी का बड़ा फैसला: यूएसए क्रिकेट की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित

आईसीसी ने यूएसए क्रिकेट की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का ऐलान किया। आईसीसी ने कहा कि यह निर्णय पिछले एक साल में मामलों की गहन समीक्षा और प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक बातचीत के बाद लिया गया है। ICC/Getty…

Ragwendra P Singh
September 24, 2025
2 min read
आईसीसी का बड़ा फैसला: यूएसए क्रिकेट की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित

आईसीसी ने यूएसए क्रिकेट की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का ऐलान किया। आईसीसी ने कहा कि यह निर्णय पिछले एक साल में मामलों की गहन समीक्षा और प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक बातचीत के बाद लिया गया है।

ICC/Getty Images

एक बयान में आईसीसी ने यूएसए क्रिकेट पर आईसीसी सदस्य के रूप में अपने दायित्वों के बार-बार और निरंतर उल्लंघन का आरोप लगाया।

यह निर्णय लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के माध्यम से ओलंपिक कैलेंडर में क्रिकेट की वापसी से पहले लिया गया लेकिन आईसीसी ने अमेरिका की राष्ट्रीय टीमों को अपनी प्रतियोगिताओं में भाग लेने और इस भव्य आयोजन की तैयारी करने की अनुमति दी है।

आईसीसी ने कहा, ‘‘आईसीसी बोर्ड द्वारा अपनी बैठक के दौरान लिया गया यह निर्णय आईसीसी के संविधान के तहत आईसीसी सदस्य के रूप में यूएसए क्रिकेट द्वारा अपने दायित्वों के बार-बार और निरंतर उल्लंघन पर आधारित है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘इनमें कार्यात्मक शासन संरचना को लागू करने में विफलता, संयुक्त राज्य ओलंपिक और पैरालंपिक समिति (यूएसओपीसी) के साथ राष्ट्रीय शासी निकाय का दर्जा प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की कमी और संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर में क्रिकेट की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं हैं।’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।