द इंडियन व्यू

आईपीएल 2026: केकेआर को बड़ा झटका, आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर

नई दिल्ली : कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप लोअर बैक स्ट्रेस इंजरी से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और उन्हें पूरे सीजन से बाहर कर दिया गया है।…

Ragwendra P Singh
March 21, 2026
2 min read
आईपीएल 2026: केकेआर को बड़ा झटका, आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर

नई दिल्ली : कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप लोअर बैक स्ट्रेस इंजरी से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और उन्हें पूरे सीजन से बाहर कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी करीब तीन महीने और लगेंगे।

 

आकाश दीप टीम के प्री-सीजन कैंप का हिस्सा नहीं थे और वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कर रहे थे। उनकी गैरमौजूदगी से केकेआर के तेज गेंदबाजी आक्रमण की चिंताएं और बढ़ गई हैं।

 

टीम के एक और तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी लगभग बाहर माने जा रहे हैं, जबकि मथीशा पथिराना टूर्नामेंट के पहले हिस्से के कुछ मैच मिस कर सकते हैं। ऐसे में टीम के पास अनुभव और उपलब्धता दोनों की कमी नजर आ रही है।

 

केकेआर ने इससे पहले मुस्तफिजुर रहमान की जगह ब्लेसिंग मुजारबानी को टीम में शामिल किया था, लेकिन इसके बावजूद तेज गेंदबाजी विभाग कमजोर दिख रहा है।

 

फिलहाल भारतीय तेज गेंदबाजों में वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक और कार्तिक त्यागी टीम के विकल्प हैं, जबकि कैमरून ग्रीन ऑलराउंडर के रूप में तेज गेंदबाजी का विकल्प देते हैं।

 

तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमी को देखते हुए फ्रेंचाइजी एक भारतीय तेज गेंदबाज की तलाश में ट्रायल भी आयोजित कर रही है। खासतौर पर हर्षित राणा के संभावित विकल्प को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि नए सीजन से पहले टीम अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत कर सके।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।