द इंडियन व्यू

आईपीएल 2026: आरसीबी को बदलना पड़ा होम ग्राउंड, रायपुर में होंगे दो मैच

आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपना ठिकाना बदलना पड़ेगा। अब तक आरसीबी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के होम मैच खेलती आ रही थी, लेकिन आईपीएल 2026 में कुछ नए ठिकाने आरसीबी ने…

Ragwendra P Singh
January 14, 2026
3 min read
आईपीएल 2026: आरसीबी को बदलना पड़ा होम ग्राउंड, रायपुर में होंगे दो मैच

आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपना ठिकाना बदलना पड़ेगा। अब तक आरसीबी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के होम मैच खेलती आ रही थी, लेकिन आईपीएल 2026 में कुछ नए ठिकाने आरसीबी ने तलाशने शुरू कर दिए हैं।

अलग-अलग शहरों को आरसीबी को इस सीजन अपना नया होम बनाना पड़ रहा है। इसी कड़ी में पुष्टि हुई है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में आरसीबी के दो मैच इस सीजन होंगे। इसकी पुष्टि खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई ने की है।

बेंगलुरु में आरसीबी अपने मैच इसलिए आयोजित नहीं कर पाएगी, क्योंकि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सिक्योरिटी की चिंता है, जहां आईपीएल 2025 की विजेता बनने के बाद टीम पहुंची थी तो स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी।

इस घटना के बाद बेंगलुरु से प्रोफेशनल मैचों की मेजबानी छीन ली गई थी। वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों की मेजबानी भी इस स्टेडियम को नहीं मिली। आरसीबी ऐसे में आईपीएल के अपने दो होम गेम रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित करने वाली है।

@vishnudsai

मंगलवार 13 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने कन्फर्म किया कि आरसीबी के होम मैचों के हिस्से के तौर पर रायपुर में दो आईपीएल मैच होंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री और आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन के बीच हुई मीटिंग के बाद की गई।

सीएम साई ने एक पब्लिक अनाउंसमेंट में कहा, "आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया और आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन से मुलाकात हुई।

https://twitter.com/vishnudsai/status/2011047019339792549

इस अवसर पर आरसीबी टीम की जर्सी भेंट की गई तथा आगामी आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर संभावनाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। हमने आज आरसीबी के सीईओ (राजेश मेनन) से बात की। वह हमसे मिलने आए थे। हमने तय किया है कि यहां दो आईपीएल मैच होंगे।"

खबर ये भी है कि आरसीब के बाकी के मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा सकते हैं। पुणे के एमसीए स्टेडियम को भी आरसीबी के अधिकारियों ने देखा था, लेकिन वहां राजस्थान रॉयल्स अपना बेस होम मैचों के लिए बना सकती है।

रायपुर में 2013 में आईपीएल का मैच खेला जा चुका है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना किया था। राजस्थान को इसलिए अपने होम मैच शिफ्ट करने पड़ रहे हैं, क्योंकि राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव नहीं हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।