द इंडियन व्यू

आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस की नई जर्सी लॉन्च

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने नई जर्सी लॉन्च कर दी है। साथ ही कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम के फैंस और पल्टन को एक भावुक मैसेज भी दिया है। @mipaltan पांड्या ने कोर खिलाड़ियों रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह,…

Ragwendra P Singh
February 21, 2025
2 min read
आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस की नई जर्सी लॉन्च

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने नई जर्सी लॉन्च कर दी है। साथ ही कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम के फैंस और पल्टन को एक भावुक मैसेज भी दिया है।

@mipaltan

पांड्या ने कोर खिलाड़ियों रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के साथ मिलकर फ्रैंचाइज़ी की गौरवशाली विरासत को बनाए रखने की कसम खाई।

हार्दिक ने कहा, "प्रिय पल्टन, 2025 हमारे लिए विरासत को वहां ले जाने का अवसर है जहां होनी चाहिए। नीले और सुनहरे रंग के साथ, हम मुंबई की तरह खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे। यह सिर्फ हमारी जर्सी नहीं है। यह आपसे एक वादा है। चला भेटू, वानखेड़े ला (चलो वानखेड़े में मिलते हैं)!"

https://twitter.com/mipaltan/status/1892830459924566231

नई जर्सी में मुंबई इंडियंस की पहचान वाले नीले और सुनहरे रंग को बरकरार रखा है। नीला रंग भरोसे, आत्मविश्वास और टीम की अपार क्षमता का प्रतीक है, जबकि सुनहरा रंग गौरव, उपलब्धि और उत्कृष्टता की निरंतर खोज का प्रतीक है।

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस रंगारंग लीग का आगाज 22 मार्च से होना है। वहीं मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। एमआई और सीएसके के बीच हमेशा से ही खास रहा है, मगर आपको यह बता दें पिछले कई सीजन से मुंबई ने अपना ओपनिंग मैच नहीं जीता है।

https://www.youtube.com/watch?v=LVxonU8Q14o

आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का परफॉर्मेंस निराशाजनक रहा था, नए कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम 14 में से सिर्फ चार ही मैच जीतने में सफल रही थी। पॉइंट्स टेबल में टीम सबसे आखिरी में रही थी। उम्मीद है टीम इस सीजन धाकड़ प्रदर्शन कर 6ठी ट्रॉफी जीतेगी।

आईपीएल 2025 का शेड्यूल देखें, लखनऊ को मिले सात मैच

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।