द इंडियन व्यू

आईपीएल 2025 का आगाज 21 मार्च से

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार को कहा कि आईपीएल 2025 का सीजन 21 मार्च से शुरू होगा। उन्होंने बीसीसीआई विशेष आम बैठक के बाद मुंबई में यह घोषणा की। हालांकि प्लेऑफ या फाइनल की तारीखों के बारे में अभी कोई जानकारी…

Ragwendra P Singh
January 13, 2025
1 min read
आईपीएल 2025 का आगाज 21 मार्च से

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार को कहा कि आईपीएल 2025 का सीजन 21 मार्च से शुरू होगा। उन्होंने बीसीसीआई विशेष आम बैठक के बाद मुंबई में यह घोषणा की। हालांकि प्लेऑफ या फाइनल की तारीखों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली।

साभार : गूगल

बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने बताया कि बीसीसीआई ने एक साल के कार्यकाल के लिए आईपीएल के नए आयुक्त का भी ऐलान किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि बोर्ड की अगली बैठक 18-19 जनवरी को होनी है और इसमें आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम को अंतिम रूप मिलेगा।

नवनियुक्त बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने 21 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल सीजन के व्यस्त कार्यक्रम पर जोर देते हुए कहा कि लगातार होने वाले आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण ध्यान और समन्वय की आवश्यकता होगी। बोर्ड लगातार इसे लेकर योजनाएं बना रहा है।

इस बैठक में देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया को बीसीसीआई का नया सचिव और कोषाध्यक्ष चुना गया। जय शाह और आशीष शेलार द्वारा रिक्त पदों के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र व्यक्ति होने के बाद वे दोनों निर्विरोध चुने गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।