आईपीएल से पहले गिल का बड़ा बयान– शांत स्वभाव से मिलता है खेल में संतुलन
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल से पहले सोमवार को अहमदाबाद में बताया कि उनके खेल में शांत और धैर्य वाला स्वभाव क्यों है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह ये है कि वह खुद पर भरोसा रखते हैं और अपनी टीम के साथ सुरक्षित…

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल से पहले सोमवार को अहमदाबाद में बताया कि उनके खेल में शांत और धैर्य वाला स्वभाव क्यों है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह ये है कि वह खुद पर भरोसा रखते हैं और अपनी टीम के साथ सुरक्षित और आत्मविश्वास महसूस करते हैं।
टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहे गिल अब गुजरात टाइटंस के लिए छोटे प्रारूप में लौटेंगे। यह फ्रेंचाइजी 2022 की चैंपियन और 2023 की उपविजेता रही है और अपनी एकमात्र खिताबी जीत में इजाफा करना चाहेगी।
गिल ने यहां 'शुभारंभ 2026' कार्यक्रम में कहा, ‘मैं बस खुद जैसा हूं और मेरे खेल और अपने समूह में जो विश्वास और सुरक्षा है, उसी से मेरे खेल में संयम आता है।’

गुजरात टाइटंस अपना अभियान 31 मार्च को पिछले साल की उपविजेता पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके घरेलू मैदान मुल्लनपुर पर शुरू करेगी। उसके बाद वह 4 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले घरेलू मैच के लिए अहमदाबाद लौटेगी।
गिल ने कहा, ‘किसी भी परिस्थिति में संयमित रहना आपको व्यापक दृष्टिकोण देता है। आप वर्तमान से आगे देख पाते हैं, बड़ी तस्वीर समझ पाते हैं और दीर्घकालिक सोच स्पष्ट हो जाती है।’ उन्होंने कहा कि यही संयम टीम के मुख्य कोच और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की भी सबसे बड़ी ताकत है।
पिछले सत्र में गुजरात टाइटंस को एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था। नेहरा ने कहा कि इस बार भी ध्यान केवल खिताब जीतने पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘इस सीजन अलग तरह से सोचने की जरूरत नहीं है। वास्तव में, मुझे सोचने की जरूरत नहीं है, खिलाड़ी सोचते हैं। उन्हें खेलना है, मैं बाहर बैठा हूं।’
नेहरा ने कहा, ‘पहले दिन से हमारी सोच स्पष्ट है। हम सिर्फ भाग लेने नहीं, बल्कि जीतने के लिए यहां हैं। एक नई टीम के लिए यह सोचना आसान होता है कि इसमें समय लगेगा, लेकिन हमारा ऐसा कभी दृष्टिकोण नहीं रहा। यह विश्वास सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरी टीम का है।’ गुजरात टाइटन्स ने पहली बार 2022 में आईपीएल में हिस्सा लिया था। तब से लेकर अब तक आशीष नेहरा ही उसके हेड कोच हैं।
गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल खिताब जीतकर धमाल मचा दिया था। उसके अगले साल भी वह फाइनल में पहुंची लेकिन जीत नहीं सकी। हालांकि 2024 के सीजन में वह प्लेऑफ तक नहीं पाई थी और 2025 में उसे एलिमिनेटर से बाहर होना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
