द इंडियन व्यू

आईपीएल: चिन्नास्वामी में आरसीबी का तूफान, सीएसके पर 43 रन से शानदार जीत

बेंगलुरु :बेंगलुरु एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से हराकर शानदार जीत…

Ragwendra P Singh
April 6, 2026
2 min read
आईपीएल: चिन्नास्वामी में आरसीबी का तूफान, सीएसके पर 43 रन से शानदार जीत

बेंगलुरु :बेंगलुरु एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस हार के साथ सीएसके को लगातार तीसरी पराजय का सामना करना पड़ा।

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन बाद के ओवरों में टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 20 ओवर में 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की पारी में कुल 19 छक्के और 14 चौके लगे, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ।

 

शुरुआती चरण में विराट कोहली (28) और फिल साल्ट (46) ने टीम को मजबूत आधार दिया। इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल (50) ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए पारी को गति दी। अंतिम ओवरों में कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड (25 गेंदों में 70 रन) ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए आखिरी पांच ओवर में 97 रन जोड़कर स्कोर 250 तक पहुंचाया।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत खराब रही। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (7) और संजू सैमसन (9) जल्दी आउट हो गए। टीम ने 30 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान सरफराज खान (50) ने कुछ संघर्ष जरूर किया।

 

मध्यक्रम में कृणाल पांड्या ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच को पूरी तरह आरसीबी की ओर मोड़ दिया। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने 3 अहम विकेट लेकर सीएसके की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अंत में प्रशांत वीर (43) और जेमी ओवरटन (37) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

 

सीएसके की पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि लुकी डफी, कृणाल पांड्या और अभिनंदन सिंह ने 2-2 विकेट झटके। इस जीत के साथ आरसीबी ने अपने घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है और सीजन में मजबूत शुरुआत की है

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।