द इंडियन व्यू

आईपीएल के दूसरे चरण का कार्यक्रम घोषित, देश के 12 विभिन्न शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। लीग चरण के शेष 50 मुकाबले 13 अप्रैल से 24 मई के बीच देश के 12 विभिन्न शहरों में…

Ragwendra P Singh
March 26, 2026
2 min read
आईपीएल के दूसरे चरण का कार्यक्रम घोषित, देश के 12 विभिन्न शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। लीग चरण के शेष 50 मुकाबले 13 अप्रैल से 24 मई के बीच देश के 12 विभिन्न शहरों में खेले जाएंगे। प्लेऑफ मुकाबलों के आयोजन स्थलों की घोषणा बाद में की जाएगी।

 

दूसरे चरण के मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में होंगे। टूर्नामेंट के इस महत्वपूर्ण चरण में टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगी और अंक तालिका में आगे बढ़ने की जंग और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

 

दूसरे चरण की शुरुआत 13 अप्रैल से होगी, जिसमें हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला आगे आने वाले रोमांचक मैचों की श्रृंखला का आगाज करेगा। इस चरण में कुल आठ डबल हेडर मुकाबले भी खेले जाएंगे। दोपहर के मैच भारतीय समयानुसार साढ़े तीन बजे से शुरू होंगे, जबकि शाम के मुकाबले साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे।

 

पंजाब किंग्स अपने घरेलू मुकाबले न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी, जिसमें इस चरण के दौरान धर्मशाला में तीन मैच शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स जयपुर में चार घरेलू मैचों की मेजबानी करेगी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने तीन घरेलू मैच बेंगलुरु और दो मुकाबले रायपुर में खेलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।