आईटीएफ एम15 ग्वालियर में दिग्विजय और नितिन क्वार्टर फ़ाइनल में पहुँचे
ग्वालियर : राउंड ग्लास टेनिस अकादमी के खिलाड़ी दिग्विजय प्रताप सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए छठी वरीयता प्राप्त के रूप में माकर क्रिवोश्चेकोव को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराकर राउंडग्लास आईटीएफ मेंस…

ग्वालियर : राउंड ग्लास टेनिस अकादमी के खिलाड़ी दिग्विजय प्रताप सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए छठी वरीयता प्राप्त के रूप में माकर क्रिवोश्चेकोव को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराकर राउंडग्लास आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर एम15 टूर्नामेंट के क्वार्टरफ़ाइनल में प्रवेश किया।
यह प्रतियोगिता ग्वालियर चंबल टेनिस एसोसिएशन के कोर्ट्स में खेली जा रही है। एक अन्यराउंड ग्लास खिलाड़ी नितिन कुमार सिन्हा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सातवीं वरीयता प्राप्त मनीष सुरेश कुमार को 6-2, 6-4 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यन शाह ने ऑस्ट्रेलिया के एड्रियन अर्कोन को 6-2, 6-4 से पराजित कर संयमित प्रदर्शन के साथ अंतिम आठ में प्रवेश किया। रोहन मे हरा भी क्वार्टर फ़ाइनल में पहुँचे, जिन्होंने दूसरे दौर में राउंडग्लास के खिलाड़ी हितेश चौहान को 6-4, 6-2 से मात दी।

अन्य मुकाबलों में, मानकेसरवानी ने शुरुआती पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए अर्जुन राठी को 3-6, 6-4, 6-2 से हराया। कज़ाखस्तान के ग्रिगोरीलोमाकिन ने सार्थकसूदेन को 6-3, 6-3 से हराकर आगे बढ़े, जबकि राघव जैसिंघानी ने दिमित्री बेस्सोनोव को कड़े मुकाबले में 6-4, 7-6 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
डबल्स श्रेणी में, शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी—भारत के इशाक इक़बाल और कज़ाखस्तान के ग्रिगोरी लोमाकिन—ने राउंडग्लास की जोड़ी विवान बिदासारिया और आश्रव्य मे हरा को 6-3, 6-1 से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई।
दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी आर्यनशाह और अथर्व शर्मा ने भी पार्थ अग्रवाल और उदित कांबोज को 6-3, 6-1 से हराकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया।
सम्बंधित ख़बरें
केवम हॉज के ऐतिहासिक शतक से वेस्टइंडीज मजबूत, बांग्लादेश पर बढ़ा दबाव
केवम हॉज के ऐतिहासिक शतक से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ चौथे दिन दूसरे टेस्ट पर मजबूत पकड़ बनाई।
अर्जुन राजपूत के शतक पर भारी पड़ा हमजा का सैकड़ा, पाकिस्तान ने भारत को हराया
अर्जुन राजपूत (107 रन) के शानदार शतक पर हमजा जहूर का नाबाद सैकड़ा भारी पड़ा जिससे पाकिस्तान ने एसीसी अंडर-19 वनडे एशिया कप ग्रुप-ए मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हराया।
क्लेयर ल्यू ने जीता हांगकांग टेनिस ओपन का खिताब, करियर की पहली डब्ल्यूटीए ट्रॉफी
अमेरिका की क्लेयर ल्यू ने रविवार को एलेक्जेंड्रा ईला को हराकर हांगकांग टेनिस ओपन का खिताब जीता।
दीपावली के रंग में रंगा क्रिकेट जगत, कोहली-गंभीर समेत दिग्गजों ने दी बधाई
बीसीसीआई, मुख्य भारतीय कोच गौतम गंभीर, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
