द इंडियन व्यू

आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप के लिए युवा निशानेबाज़ नई दिल्ली में होंगे एकत्रित

नई दिल्ली : आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन का मंच सज चुका है, जिसमें 18 देशों से आए 208 युवानिशानेबाज़ हिस्सा लेंगे। 18 देशों के 208 खिलाड़ी करेंगे डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 17 स्पर्धाओं में भाग 24…

Ragwendra P Singh
September 23, 2025
2 min read
आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप के लिए युवा निशानेबाज़ नई दिल्ली में होंगे एकत्रित

नई दिल्ली : आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन का मंच सज चुका है, जिसमें 18 देशों से आए 208 युवानिशानेबाज़ हिस्सा लेंगे।

18 देशों के 208 खिलाड़ी करेंगे डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 17 स्पर्धाओं में भाग

24 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित इस प्रतियोगिता में अगली पीढ़ी के खिलाड़ी 15 ओलंपिक और 2 गैर-ओलंपिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, जहां कुल 51 पदक दांव पर होंगे।

साभार : गूगल

मेज़बान भारत 69 खिलाड़ियों के मजबूत दल के साथ सबसे आगे रहेगा, जबकि अन्य प्रतिभागी देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका (20), इटली (10), चेकिया (9), ईरान (8), क्रोएशिया (7), ग्रेटब्रिटेन (6), संयुक्तअरबअमीरात (5), स्लोवाकिया (5), कतर (4), ओमान (4), स्पेन (8), फ़िनलैंड (3), नीदरलैंड (3), साइप्रस (3), न्यूज़ीलैंड (2), सऊदीअरब (2), और 40 इंडिविजुअलन्यूट्रल एथलीट्स (AIN) शामिल होंगे।

संयुक्त राज्य अमेरिका, ग्रेटब्रिटेन, इटली और साइप्रस के खिलाड़ी पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं और उन्होंने अनौपचारिक प्रशिक्षण सत्र किया है। यह इस वर्ष का दूसरा और अंतिम जूनियर वर्ल्ड कप होगा। पहला आयोजन मई में जर्मनी के सुहल में हुआ था, जहाँ भारत ने 11 पदक (3 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

इस बार देखने लायक प्रमुख खिलाड़ियों में ओलंपिया और सुहल की रजत पदक विजेता राइजा ढिल्लों, पूर्व विश्व चैम्पियन अभिनव शॉ, सुहल के स्वर्ण पदक विजेता शंभवीक्षीरसागर और तेजस्वानी, तथा कांस्य पदक विजेता नारायण प्रणव और एड्रियन कर्माकर शामिल होंगे।

इटली की विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता एरियाना निम्बर भी शॉट गन रेंज पर अपनी चुनौती पेश करेंगी। उनके साथ देश के अन्य खिलाड़ी मार्कोकोको, माटेओब्रागल्ली और लूका गेरी भी भाग लेंगे। वहीं क्रोएशिया के ट्रैप शूटर टोनीगुडेल्ज़, जिन्होंने सुहल जूनियर वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीता था, भी मुकाबले में होंगे।

वर्ल्ड कप का उद्घाटन समारोह गुरुवार, 25 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित होगा। इसी दिन पुरुष और महिला वर्ग की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धाओं के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत होगी, जिसमें विश्व कप के पहले पदक विजेताओं का भी निर्णय होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।