आईआईटी खड़गपुर और इमेजिंग में हुआ एमओयू, एमआरआई सिस्टम के लिए मिला एक मिलियन अमेरिकी डॉलर
खड़गपुर : भारत के चिकित्सा प्रौद्योगिकी (मेडटेक) क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक पहल के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने अमेरिका स्थित इमेजिंग आईएनसी के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत का…

खड़गपुर : भारत के चिकित्सा प्रौद्योगिकी (मेडटेक) क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक पहल के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने अमेरिका स्थित इमेजिंग आईएनसी के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत का पहला देशी “लो-फील्ड बेडसाइड एमआरआई सिस्टम” विकसित करना है, जो चिकित्सा इमेजिंग को अधिक सुलभ, किफायती और पोर्टेबल बनाएगा।यह समझौता ज्ञापन (एमओयू) आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती और संस्थान के पूर्व छात्र एवं इमेजिंग के संस्थापक डॉ. ज्योति चटर्जी (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, 1977 बैच) के बीच हस्ताक्षरित हुआ।डॉ. चटर्जी ने इस परियोजना के लिए प्रारंभिक निवेश के रूप में एक मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि दी है। आगे चलकर आईआईटी खड़गपुर और इमेजिंग आईएनसी संयुक्त रूप से 50 लाख डॉलर की अतिरिक्त राशि जुटाने की योजना बना रहे हैं, जिससे इस नवाचार के प्रोटोटाइप विकास और व्यावसायिक उपयोग की प्रक्रिया को तेज किया जा सके।आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रो. चक्रवर्ती ने बताया कि यह साझेदारी आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अकादमिक अनुसंधान और उद्योग के सहयोग से हम चिकित्सा इमेजिंग तकनीक को प्रयोगशाला से सीधे मरीज के बिस्तर तक लाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल भारत में उन्नत चिकित्सा इमेजिंग तकनीक को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इससे बड़े अस्पतालों से लेकर ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों तक एमआरआई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
