आईआईएमसी के प्राध्यापक डाॅ. विनीत उत्पल की पुस्तक'सोशल मीडिया' का लोकार्पण
माउंट आबू। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी)जम्मू के सहायक प्राध्यापक डाॅ. विनीत उत्पल की पुस्तक 'सोशल मीडिया: परिभाषा, सिद्धांत एवं प्रयोग' का लोकार्पण माउंट आबू में किया गया। ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय…

माउंट आबू। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी)जम्मू के सहायक प्राध्यापक डाॅ. विनीत उत्पल की पुस्तक 'सोशल मीडिया: परिभाषा, सिद्धांत एवं प्रयोग' का लोकार्पण माउंट आबू में किया गया। ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रिट्रीट समारोह के दूसरे दिन संस्थान की अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजयोगिनी बीके जयंती दीदी, भारतीय जन संचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, जनसंपर्क अधिकारी बीके कोमल, बीके पल्लवी, मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर ई.वी. स्वामीनाथन ने पुस्तक का लोकार्पण किया।
इस मौके पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने लेखक डाॅ. विनीत उत्पल को बधाई दी और सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रिट्रीट के मौके पर इस पुस्तक का विमोचन गर्व का विषय है।

हिंदी में अपने ढंग की पहली किताब: प्रो.द्विवेदी
आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने बताया कि हिंदी भाषा में सोशल मीडिया विषय पर अपने तरह की पहली पुस्तक है। इसमें सोशल मीडिया की परिभाषा एवं सिद्धांत के साथ इसके प्रायोगिक पक्ष को विस्तृत ढंग से बताया गया है। यह पुस्तक न सिर्फ पत्रकारों के लिए उपयोगी है बल्कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों के लिए उपयोगी है। देशभर के तमाम मीडिया संस्थानों के हिंदी माध्यम के छात्र लंबे अर्से से सोशल मीडिया पर ऐसी पुस्तक आने का इंतजार कर रहे थे।
संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी बीके कोमल ने बताया कि यह पुस्तक स्कूल, काॅलेज और विभिन्न विश्वविद्यालयों के मीडिया के छात्रों के लिए काफी लाभदायक होगी। लेखक डाॅ. विनीत उत्पल ने कहा कि पुस्तक पूरी तरह टेक्स्ट बुक है और यह उनके पिछले दो दशक के पत्रकारीय संग अध्ययन व अध्यापकीय जीवन के अनुभव पर आधारित है। इस पुस्तक में देश के तमाम विश्वविद्यालयों में पढाए जा रहे सोशल मीडिया के सिलेबस को ध्यान में रखा गया है। पुस्तक नेट-जेआरएफ या अन्य परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी है। इसमें सोशल मीडिया के सिद्धांत, फेक न्यूज, मीडिया ट्रायल, संबंधित कानून सहित आठ सौ ऑब्जेक्टिव और पांच सौ सब्जेक्टिव प्रश्नों को समाहित किया गया है। यह अमेजन पर ऑनलाइन उपलब्ध है। गौरतलब है कि इस मीडिया इन्फ्लुएंसर रिट्रीट में देशभर के सैकड़ों विद्यार्थी, प्राध्यापक एवं सोशल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हिस्सा ले रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
