द इंडियन व्यू

दूसरे हाफ में पलटा मैच, आइज़ॉल ने चानमारी को हराया

आइज़ॉल : आइज़ॉल एफसी ने दो गोल से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 के मिजो डर्बी में चानमारी एफसी को 3-2 से हराया। पहले हाफ में मालसावमसांगा रेंथलेई और जोटा के…

Ragwendra P Singh
March 24, 2026
2 min read
दूसरे हाफ में पलटा मैच, आइज़ॉल ने चानमारी को हराया

आइज़ॉल : आइज़ॉल एफसी ने दो गोल से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 के मिजो डर्बी में चानमारी एफसी को 3-2 से हराया।

पहले हाफ में मालसावमसांगा रेंथलेई और जोटा के गोल की बदौलत चानमारी ने 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में विन्सेंट लालदुहावमा और लाल डॉन्गजुआला के दो गोलों ने मैच का पासा पलटते हुए आइज़ॉल को तीनों अंक दिलाए।

आइज़ॉल एफसी – 3 (विन्सेंट लालदुहावमा 51’, लाल डॉन्गजुआला 66’, 69’) 

इस जीत के साथ आइज़ॉल एफसी पांच मैचों में आठ अंकों के साथ अस्थायी रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि चानमारी एफसी इतने ही मैचों में पांच अंकों के साथ सातवें स्थान पर रही। लाल डॉन्गजुआला को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आइज़ॉल एफसी के मुख्य कोच आर.लालरुआतफेला ने इस सीजन पहली बार दो विदेशी खिलाड़ियों को शुरुआती एकादश में शामिल किया, जबकि चानमारी एफसी के कोच विक्टर लालबिया कमाविया ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए।

चानमारी ने आक्रामक शुरुआत की और शुरुआती मिनटों में आइज़ॉल पर दबाव बनाया। 18वें मिनट में मालसावमसांगा रेंथलेई के एक ऊंचे पास ने अप्रत्याशित रूप से गोल का रूप ले लिया, जब गोलकीपर वानलाल ह्रियातपुइया गेंद पर नियंत्रण नहीं रख सके और गेंद सीधे नेट में चली गई।

चानमारी एफसी – 2 (मालसावमसांगा रेंथलेई 19’, जोटा 44’ पेन)

आइज़ॉल ने धीरे-धीरे मैच में वापसी की कोशिश की, लेकिन चानमारी ने मजबूत डिफेंस के साथ उन्हें रोककर रखा। हाफ टाइम से ठीक पहले चानमारी को पेनल्टी मिली, जिसे जोटा ने गोल में बदलकर स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही आइज़ॉल ने वापसी के संकेत दिए।

51वें मिनट में बॉक्स के अंदर हुई अफरातफरी के बाद विन्सेंट लालदुहावमा ने गेंद को गोल में डालकर अंतर कम किया। इसके बाद 66वें और 69वें मिनट में लाल डॉन्गजुआला ने दो शानदार हेडर गोलकर टीम को 3-2 की बढ़त दिला दी।

पीछे होने के बाद चानमारी ने बराबरी के लिए जोरदार प्रयास किए, लेकिन आइज़ॉल की डिफेंस ने हर हमले को नाकाम कर दिया। इंजरी टाइम में वानलाल ह्रियातपुइया ने शानदार बचाव कर टीम की बढ़त बरकरार रखी। अंततःआइज़ॉल एफसी ने बढ़त बनाए रखते हुए इस रोमांचक मिजो डर्बी में जीत दर्ज की और तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।