द इंडियन व्यू

आंध्र प्रदेश में डीजीपी के समक्ष रामकृष्ण समेत कई माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरीश कुमार गुप्ता के समक्ष शनिवार को कई माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। डीजीपी ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के समक्ष आत्मसमर्पण करने…

Ragwendra P Singh
July 26, 2025
1 min read
आंध्र प्रदेश में डीजीपी के समक्ष रामकृष्ण समेत कई माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरीश कुमार गुप्ता के समक्ष शनिवार को कई माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। डीजीपी ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।

आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के समक्ष आत्मसमर्पण करने वालों में रामकृष्ण और अरुणा दंपति भी शामिल है। डीजीपी ने मीडिया को बताया कि सुरक्षा बलों के एक अभियान के दौरान एओबी सीमा के भीतर भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए। जब्त हथियारों में एके-47, हथगोले और कई अन्य घातक हथियार शामिल हैं।

डीजीपी ने कहा कि समय-समय पर माओवादियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा बलों के साथ संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के लगभग 21 लोग छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे विभिन्न राज्यों में माओवादी सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी माओवादियों से जीवन की मुख्यधारा में आने और राज्य के विकास में भागीदार बनने की अपील की।आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की कुल संख्या कितनी है, फिलहाल इसके बारे में डीजीपी की ओर से नहीं बताया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।