अहमदाबाद से लंदन जाने वाली उड़ान रद्द, एयर इंडिया का दावा-ऑपरेशनल कारणों से री-शिड्यूल करना पड़ा
अहमदाबाद : भीषण विमान हादसे के बाद से एअर इंडिया की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। मंगलवार को अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा है। एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-159, बोइंग 788, जो…

अहमदाबाद : भीषण विमान हादसे के बाद से एअर इंडिया की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। मंगलवार को अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा है। एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-159, बोइंग 788, जो अहमदाबाद से दोपहर 1:10 बजे लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी, रद्द कर दी गई।
जानकारों ने दावा किया कि उड़ान भरने से कुछ घंटे पहले ही विमान में तकनीकी खराबी देखी गई। अच्छी बात यह है कि समय रहते इस खराबी को पकड़ लिया गया। जिसके बाद फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। लंदन जाने वाले कई यात्री हवाई अड्डे पर फंसे रहे।
यात्रियों को बताया गया कि मौजूदा फ्लाइट रद्द कर दी गई और 17 जून की फ्लाइट री-शेड्यूल की गई है। यात्रियों को 19 जून की फ्लाइट दी जा रही है।
हालांकि एअर इंडिया की तरफ से जारी अधिकृत जानकारी में इस बात से इनकार किया गया है कि तकनीकी कारणों से अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट रद्द की गई। एअर इंडिया के मुताबिक "अहमदाबाद से गैटविक के लिए उड़ान संख्या AI159 को आज विमान की अनुपलब्धता के कारण रद्द कर दिया गया है, न कि किसी तकनीकी खराबी के कारण, जैसा कि दावा किया गया था।"
एअर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि "हमने उन्हें उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। हम होटल में ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं और यात्रियों द्वारा विकल्प चुनने पर रद्दीकरण या पुनर्निर्धारण पर पूर्ण धनवापसी की पेशकश भी कर रहे हैं।"
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
