द इंडियन व्यू

अस्मिता खेलो इंडिया सिटी ताइक्वांडो लीग 8 मार्च को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 250 से अधिक महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया सिटी ताइक्वांडो लीग में 18 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा…

Ragwendra P Singh
March 7, 2025
1 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 250 से अधिक महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया सिटी ताइक्वांडो लीग में 18 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

18 स्वर्ण पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगी यूपी के विभिन्न जिलों की महिला खिलाड़ी

केंद्रीय खेल व युवा कल्याण मंत्रालय, खेलो इंडिया व भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया व उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय इस लीग के मुकाबले 8 मार्च 2025 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में खेले जाएंगे।

साभार : गूगल

लीग के बारे में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू व सचिव राजकुमार ने बताया कि इस लीग में महिला खिलाड़ियों के लिए क्योरगी की स्पर्धाएं जूनियर के 10 भार वर्ग व सीनियर के आठ भार वर्ग के लिए होगी। इस लीग में प्रतिभागी खिलाड़ियों के मध्य 18 स्वर्ण, 18 रजत व 36 कांस्य सहित कुल 72 पदकों के लिए मुकाबले होंगे। लीग में मुकाबलों की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।