द इंडियन व्यू

असम में 3.4 तीव्रता का भूकंप

गुवाहाटी : असम के उदालगुड़ी जिले में सोमवार की देर शाम को मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। मिली जानकारी के अनुसार, असम के उदालगुड़ी जिले में 05 बजकर 40 मिनट 55 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया।…

Ragwendra P Singh
February 2, 2026
1 min read
असम में 3.4 तीव्रता का भूकंप

गुवाहाटी : असम के उदालगुड़ी जिले में सोमवार की देर शाम को मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये।

 

मिली जानकारी के अनुसार, असम के उदालगुड़ी जिले में 05 बजकर 40 मिनट 55 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 दर्ज की गयी। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों में दहशत फैल गयी।

 

भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र उदालगुड़ी जिले में 5 किलोमीटर जमीन में नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 26.80 उत्तरी अक्षांस तथा 92.07 पूर्वी देशांतर पर स्थित था।-------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।