असम में भाजपा का चुनावी अभियान तेज, अमित शाह, नितिन नवीन, अर्जुन मुंडा, योगी आदित्यनाथ करेंगे जनसभाएं
गुवाहाटी : असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रचार अभियान को और तेज करने की तैयारी कर ली है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

गुवाहाटी : असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रचार अभियान को और तेज करने की तैयारी कर ली है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज एक बार फिर असम पहुंच रहे हैं। वे पार्टी और राजग समर्थित उम्मीदवारों के समर्थन में कमलपुर, मंगलदै और न्यू गुवाहाटी में चुनावी सभाएं करेंगे। वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी आज असम दौरे पर रहेंगे। वे ऊपरी असम के नाहरकटिया और तिनसुकिया के टिंगखोंग क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरपेटा और बरसोला विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं, अपने दौरे के दूसरे दिन गोलकगंज, दुधनै और पलाशबाड़ी में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी जोरदार चुनाव प्रचार अभियान चला रही है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इस बीच एआईयूडीएफ के समर्थन में हैदराबाद के सांसद असदुद्दिन ओवैसी भी कई चुनावी सभाओं में हिस्सा लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
