असम में बाढ़ से पांच जिलों की 136203 आबादी प्रभावित, तीन और शव मिले
गुवाहाटी : असम में बाढ़ से अभी भी पांच जिलों की 136203 आबादी प्रभावित है। इस बीच तीन और शव मिले हैं। इस बार विनाशकारी बाढ़ ने ऊपरी असम के मुख्य रूप से चार जिलों में कहर बरपाया है। शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों के…

गुवाहाटी : असम में बाढ़ से अभी भी पांच जिलों की 136203 आबादी प्रभावित है। इस बीच तीन और शव मिले हैं। इस बार विनाशकारी बाढ़ ने ऊपरी असम के मुख्य रूप से चार जिलों में कहर बरपाया है। शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों के दिलों में अब भी इसकी टीस उभर रही है। राज्य सरकार प्रभावितों की हर संभव मदद के लिए विभिन्न प्रकार के अभियान चला रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा दो अगस्त को चार दिवसीय ऊपरी असम के दौरे पर पहुंचे। ग्राउंड जीरो पर मुख्यमंत्री समस्याओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं। असम सरकार के मंत्री भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्यों की मानिटरिंग कर सरकारी मदद त्वरित गति से मुहैया कराने में जुटे हुए हैं।
बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित ऊपरी असम के चार जिलों शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट और गोलाघाट हैं। उसमें भी सबसे बुरा हाल शिवसागर जिले का है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दो अगस्त के आंकड़ों के अनुसार धनसिरि नदी (नुमलीगढ़) इलाके में खतरे के निशान से अभी भी ऊपर बह रही है। रविवार को शिवसागर जिले से तीन और लोगों के शव बरामद हुए। इस तरह बाढ़ से राज्य में मृतकों की कुल संख्या 85 पहुंच गई है। शिवसागर जिले में ही 2 लोगों के गायब होने की जानकारी आपदा विभाग ने दी है।
बाढ़ से पांच जिलों के 21 राजस्व मंडलों के कुल 335 गांवों की कुल 136203 आबादी अभी भी प्रभावित हैं एवं 15422 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है। प्रभावित जिलों में गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, चराईदेव एवं धेमाजी शामिल हैं। सरकार ने 39 राहत शिविर एवं 15 राहत वितरण केंद्र स्थापित किए हैं। राहत शिविरों में 10844 लोग आश्रय लिए हुए हैं। बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
